डिंडौरी-डिंडौरी जिले के नेवसा पोंड़ी में ग्राम पंचायत निर्माण कार्य में शुक्रवार को खुदाई के दौरान जमीन से प्राचीनकाल के करीब दर्जनभर मोहरनुमा सिक्के निकले हैं। अलग-अलग आकार के इन सिक्कों में काफी पुरानी लिखावट भी है, जो संभवत: 15वीं-16वीं सदी की लिपि हो सकती है। इस विषय पर SP संजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि डिंडौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवसा में निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी। उसी क्रम में मोहरनुमा चांदी के सिक्के लोहे के छोटे से पात्र में बंद मिले। इस संबंध में पुलिस ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है। जल्द ही पुरातत्व विभाग को सिक्के सौंप दिए जाएंगे। जांच के बाद ही सिक्कों के समय और लिपि के बारे में पुख्ता जानकारी दी जा सकेगी। इन सिक्कों की तस्वीरें सबसे पहले सोशल मीडिया ग्रुप पर स्थानीय युवक उमेश कुमार नंदा ने पोस्ट की थी। इसके बाद डिंडौरी SP संजय कुमार सिंह से बात करने पर सिक्के मिलने की पुष्टि हुई।
Sunday, September 13, 2020
Home
dindori
Top
डिंडौरी के नेवसा पोंड़ी में पंचायत कार्य में खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के, SP संजय सिंह ने कहा : पुरातत्व विभाग को सौंपेंगे

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment