रेवांचल टाइम्स नैनपुर - नैनपुर नगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया बताया जा रहा है कि मेन रोड में स्थित पंजाब टेंट सप्लायर की दुकान में रात्रि में चोरों ने चलती रोड में दुकान में अपने हाथ साफ कर लिए वही लोगो का कहना है कि मेंन रोड की दुकान में चोरी होना यह ताज्जुब की बात है वही दुकान के मालिक रोहित के द्वारा बताया गया कि चोरों के द्वारा दुकान की पीछे की दीवार को तोड़ ओर दीवार में गड्डा बनाकर चोरों ने लगभग 300000 की चोरी को अंजाम दिया है जिससे मुझे बड़ा नुकसान हुआ है वैसे भी लोकडॉउन के चलते काम काज नही के बराबर है और ऊपर से दुकान में चोरी वही नगर में कुछ माह पहले भी चोरों के द्वारा सोनी अनाज भंडार बुधवारी बाजार की दुकान में चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी जिससे दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया आमजनो का कहना है कि आखिर कोन है ये चोर शहर में हो रही चोरियां ओर चोरियों पर आखिर क्यो नही लग पा रहा है अंकुश वही चोरी की खबर मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुची पुलिस के द्वारा विवेचना की जा रही है
No comments:
Post a Comment