BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: ये शराब पीकर न जाने कितने बीमार पड़ते, अवैध शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 12, 2020

सिवनी: ये शराब पीकर न जाने कितने बीमार पड़ते, अवैध शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए

रेवांचल टाइम्स सिवनी:- कलेक्टर सिवनी राहुल हरिदास फटिंग एवं जिला आबकारी अधिकारी सिवनी भीमराव वैध के निर्देशन में आज दिनांक 12/09/2020 को आबकारी घंसौर वृत्त सिवनी द्वारा अवैध शराब विक्रय पर नियंत्रण करने हेतु विभिन्न गांवों में दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान धनौरा थाना क्षेत्र में थावरी, सालीवाडा, कुड़ारी, चीच मोहगांव क्षेत्र में दबिश दी गई।
इस दौरान ग्राम कुड़ारी के निकट नाले में रेड करके अवैध शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए।
दबिश के दौरान सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद हुआ जो प्लास्टिक के डिब्बों में अलग अलग स्थानों पर छुपाकर रखा गया था, बरामद महुआ लाहन की मात्रा लगभग 850 किलो ग्राम रही, जिसे मौके पर नष्ट किया गया।


मौके पर 35 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन भी बरामद हुए हैं जिन्हें जप्त किया गया है। आज की कार्यवही के दौरान 3 न्यायालयीन  प्रकरण (1 ज्ञात, 2 अज्ञात) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च, के अंतर्गत कायम किया गया है l
कार्यवाही में बरामद अवैध शराब औऱ महुआ लाहन की अनुमानित कीमत लगभग 55000/-है l
आज की दबिश में खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उप-निरीक्षक घंसौर वृत सिवनी व स्टॉफ आरक्षक लेखसिंह तेकाम व इंद्रकुमार मरकाम एवं धनौरा थाना से प्रधान आरक्षक  लमनासिंह पंद्रे (क्र.314) आरक्षक रमेश्वर मरावी (क्र.64)
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment