रेवांचल टाइम्स - बिछिया थाना अंतर्गत बिछिया से 8 दूर नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम चिकल्लाह में की आज (शनिवार) देर शाम एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में जा घुसा। स्थानिए लोगो के बताए अनुसार बाईक सवार युवक इतना तेज रफ्तार में टकराया की मौके पर ही मौत हो गई इसके बाद आस-पास के लोगो ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।
वही बाईक क्रमांक MP-51-MD-6912 से जानकारी अनुसार यह युवक बास्त राम धुर्वे अपने घर लौट रहा था। इसी बीच सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा गुसा। बताया गया है कि ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक खड़ा किया था। इस दौरान ट्रक में पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी, जिससे अंधेरे में भ्रमित होकर बाइक सवार हादसे का शिकार बना। घटना की सूचना लगने के बाद पुलिस स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेवांचल टाइम्स प्रहलाद उइके की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment