सरिया चोर गिरफ्तार, भेजे गए5 जेल विक्रमपुर पुलिस की करवाई
रेवांचल टाइम्स - विक्रमपुर पुलिस को लोहे के सरिया चुराने बाले बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक संजय सिंह निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन मैं चौकी प्रभारी विक्रमपुर V R हिनोते ने अपराध क्रमांक 335/20 धारा 379 भा द वि के आरोपियों राजेश शरण धुर्वे उत्तम गोंड दोनों निवासी आना खेड़ा, राजू झारिया निवासी ग्राम टिकरिया थाना शाहपुरा को कड़ी मेहनत से गिरफ्तार किया और आरोपियों से प्रकरण में चोरी गए लोहे की सरिया के कुल 6 बंडल वजनी 5 कुंटल 50 किलो बरामद करने में भी सफलता प्रप्त की है। गिरफ्तारसुधा आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष जेआर पर पेश किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में चौकी प्रभारी विक्रमपुर उप निरीक्षक वी आर हनोते, सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह राजपूत, चालक प्रधान आरक्षक संजू सिंह तथा आरक्षक कमलेश भवेदी आरक्षक गोविंद सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment