BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार लगने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 21, 2020

क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार लगने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल


रेवांचल टाइम्स - जैसे जैसे कोरोना बढ़ते में है वैसे वैसे लोगो की लापरवाही सामने आते जा रही है उसी को देखते हुए लोगो ने बाजार बंद कराने के लिए सामूहिक व्यापारी गण एवं ग्रामवासी नागरिक गणों ने थाने में जाकर दिया आवेदन बाजार बंद कराने के लिए ग्राम पंचायत भीम डोंगरी और ग्राम पंचायत मनोरी के अंतर्गत ग्राम मंगली में लगने वाली सप्ताहिक बाजार ना लगाया जाए के संबंध में समस्त ग्रामवासी और व्यापारी गण ने मोतीनाला थाना मैं सामूहिक आवेदन दिया,

 विकासखंड मवई के अंतर्गत ग्राम भिमोरी में 35 वीं बटालियन (S. A. F.) के 15 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है इस मंगली के सप्ताहिक बाजार में ग्राम भिमोरी, ग्राम मनोरी, ग्राम भीमडोंगरी, ग्राम बांदरवाड़ी  चिल्पी, भाई-बहन नाला, और बाहर से भी इस सप्ताहिक बाजार में आते हैं जिसके कारण बाजार में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है इसी के चलते यहां के ग्रामवासी और व्यापारी गणों ने सप्ताहिक बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है इसी के चलते थाने में भी आज आवेदन दिया गया क्योंकि बाजार में ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है नाही मास्क लगाया जाता है

व्यापारी गण में शत्रुघ्न धारवैया,दीपक कांत , (मोबाइल शॉप) संदीप पवार ग्रामवासी ,मिथुन श्रीवास सलून दुकान, संदीप धारवैया भैया पान सेंटर, बसंत पांडे,सोना बंजारा,  और समस्त ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन नागरिक जन ने आज मोतीनाला थाना जाकर के लिखित आवेदन कर इस कोरोनावायरस कोविड 19 के लिए जान माल का खतरा को देखते हुए बंद का आह्वान किया गया है।


हरीश बिंझिया मोतीनाला ,भाई बहन नाला रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment