जब्ती रेत की रेल रॉयल्टी के नाम पर सर्रा नदी में हो रहा है अवैध उत्खनन
रेवांचल टाइम्स बालाघाट। विगत दिनों लांजी एसडीएम एवं लांजी तहसीलदार द्वारा ग्राम सर्रा कडता मे अवैध रूप से 60 ट्राली रेत जप्त किया गया था किंतु आज भी रेत माफियाओं का हौसला बुलंद है जो बिना रॉयल्टी के नियमों को त्याग कर रेत माफियाओं का वाहन एसडीएम कार्यालय व विश्राम ग्रह के सामने से लगातार तेज रफ्तार से पार हो रहे हैं बावजूद इसके अधिकारियों की निंद्रा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना असमंजस निर्मित करता है की इतने शोर शराबी में जहा लोगों की नींद खराब हो रही है अधिकारी कैसे छोटी मोटी खानापूर्ति कर चैन की नींद सो रहे हैं
इस संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी की माने तो जब तक की गई रेत की रॉयल्टी के नाम पर सर्रा नदी से अवैध रूप से उत्खनन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इसके लिए अवैध रेत माफियाओं के द्वारा दिन रात एक कर दिया गया है बकायदा योजनाबद्ध तरीके से रेल परिवहन को अंजाम दिया जा रहा है वाहन मालिकों द्वारा एडीएम कार्यालय से लेकर रेत घाट तक जगह-जगह या बनाकर गस्ती की जा रही है और इनका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि सरकारी नेटवर्क भी छोटे नजर आते हैं जिसका फायदा उठाकर आसानी से भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन चल रहा है
देखें विडियो
सूत्रों की माने तो जहां प्रशासन लालसा व अन्य रेत घाट की तरफ नजर करके बैठा है तो वही सर्रा नदी रेत घाट कार्यवाही के नाम पर कहीं पूछे छूट जाता है ,ऐसा क्यों
शायद इस बारे में सवाल पूछना भी अधिकारियों को अच्छा नहीं लगता है विगत कुछ माह पूर्व एक अखबार द्वारा प्रकाशित होने के बाद जब्ती कार्रवाई की गई थी और उसी रेट की रॉयल्टी दी गई है लेकिन रेत माफियाओं के द्वारा इसके नाम पर सर नदी का सीना छलनी किया जा रहा है और प्रशासन की अनदेखी सोने पर सुहागा का काम कर रही है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment