BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: नवजात को जन्म देने के बाद अस्पताल के पीछे फेंका, फिर महिला सफाई कर्मी ने किया ये...जानकर आप चौक जायेंगे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 16, 2020

मंडला: नवजात को जन्म देने के बाद अस्पताल के पीछे फेंका, फिर महिला सफाई कर्मी ने किया ये...जानकर आप चौक जायेंगे


रेवांचल टाइम्स - थाना क्षेत्र के एक ग्राम की 19 वर्षीय युवती पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी मां के साथ  बुधवार सुबह सरकारी अस्पताल पहुंची थी अस्पताल परिसर में युवती बाथरूम में गई उसी दौरान उसका प्रसव हो गया प्रसव के बाद युवती ने नवजात को अस्पताल की सुरक्षा दीवार के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और अस्पताल में आ गई सुबह 10 बजे के दरमियान अस्पताल में पदस्थ महिला सफाई कर्मी चंपा बाई सुरक्षा दीवार के पास अस्पताल की चादर धो रही थी नवजात की रोने की आवाज आई तो महिला सफाई कर्मी में झाड़ियों के पास जाकर देखा तो वहां नवजात बालिका रोती हुई दिखी सफाई कर्मी महिला ने तत्काल नवजात  को उठाकर अस्पताल के एनबी एस यू वार्ड में लाकर भर्ती कराया जहां नवजात को तत्काल उपचार दिया गया सफाई कर्मी चंपा बाई को युवती बाथरूम में जाती हुई दिखी थी सफाई कर्मी ने घटना की जानकारी बीएमओ डॉक्टर पल्लव अमृतफले को दी डॉक्टर पल्लव ने पुलिस थाने के साथ सीएमएचओ कार्यालय और महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल को सूचना दी
         सूचना पर पुलिस थाने से पहुंची उप निरीक्षक तरूणा भारद्वाज और  महिला एवं बाल विकास विभाग की काउंसलर ने युवती से पूछताछ की  है  प्रेम प्रसंग के चलते युवती के गर्भवती होने का खुलासा होने की जानकारी मिली है नवजात बालिका का सरकारी अस्पताल में उपचार करने के बाद बालिका को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते डॉक्टर पल्लव अमृत फले ने बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

No comments:

Post a Comment