BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता करोड़ो की ठगी करने वालों को लिया हिरासत में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 17, 2020

सिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता करोड़ो की ठगी करने वालों को लिया हिरासत में


एसडीओपी पारूल शर्मा एवं सिवनी पुलिस की सफलता ला सकती है कई चेहरों पर मुस्कान

रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी जिले में चल रही चिटफंड कंपनियों पर अंकुश लगाने सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही हेतू वर्तमान में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी सुश्री पारूल शर्मा के द्वारा कार्यवाही हेतू निर्देश प्राप्त हुए।
थाना कोतवाली सिवनी में दिनांक 11/10/2019 को प्रार्थी प्रदीप साहू पिता रामकुमार साहू अनिल पिता सोमनाथ नेमा व अन्य की शिकायत जांच के आधार पर उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी (पिनकोन गु्रप) के विरूद्ध थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक ६८४/२०१९ धारा ४२०/३४ ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना का सारांश इस प्रकार है। कि थाना कोतवाली क्षेत्र बारापत्थर सिवनी सन् २०१४में उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी (पिनकोन गुप्र) जिसका रिजनल ऑफिस जिला सागर म0प्र0 में है। उक्त सोसायटी बारापत्थर कारपोरेशन बैंक के नीचे सन् २०१४ से संचालित हो रही थी जो उक्त कंपनी में कई एजेंट काम के लिये रखे थे जिन्होंने सिवनी जिले व सिवनी के आसपास रहने वाले ग्रामों (कस्बों) की भोलीभाली जनता को कंपनी की अच्छी योजनाओं का प्रलोभन देकर लगभग 25 करोड़ जमा करवायें व बाद निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर 25 करोड़ रुपए को लौटाये बिना, ब्रांच बंद कर सन् २०१८ में सिवनी जिले से फरार हो गये।
मामले की गंभीरता को लेते पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक ने थाना प्रथारी कोतवाली सिवनी महादेव नागोदिया को तत्काल त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। जो थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी ने सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी जिसमें जिला झांसी उत्तरप्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति जो उत्कल मल्टी कोआपरेटिव सोसायटी (पिनकोन गुप्र) में लोगों का कंपनी में रुपए जमा करने के लिये प्रोत्साहित करता था व एजेंटों के टीम लीडर का कार्यकर्ता था जिसके जिला झांसी उत्तरप्रदेश में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी पारूल शर्मा व थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर जिला झांसी उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। जो थाना कोतवाली सिवनी से गठित पुलिस टीम ने झांसी पहुंचकर आरोपी के निवास पर घेराबंदी कर दबिश दी गयी जहां पर उक्त अरोपी उपस्थित मिला जिसे थाना कोतवाली सिवनी की टीम द्वारा हिरासत में लेकर थाना कोतवाली सिवनी लाया गया व कंपनी में कार्य करने वाले स्थानीय एजेंट जो निवेशकों से रुपए की वसूली करते थे उन्हें भी हिरासत में लिया
गिरफ्तार आरोपी
1. महेन्द्र पिता जमनादास साहू उम्र 36 साल निवासी जिला झांसी उत्तरप्रदेश।
2. विनोद पिता रामदयाल साहू उम्र 37 साल निवासी भैरोगंज सिवनी।
3. रूपेश साहू पिता महेश प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम पलारी जिला सिवनी।
4. गणेश साहू पिता फूकचंद साहू उम्र 33 साल निवासी ग्राम डुंगरिया जिला सिवनी।
5. संदीप पिता ओंमकार सोनी उम्र 29 साल निवासी ग्राम पलारी जिला सिवनी।
इस सराहनीय कार्य की उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी। पारूल शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी। महादेव नागोतिया, उनि., जितेन्द्र गढवाल, उनि.रंजीत धुर्वे, व थाना कोतवाली स्टाफ एवं सायवर टीम शामिल थी !

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment