BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान ने इंटक पर लगाई आपत्ति,पूर्व विधायक ने करवाई सुलह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 2, 2020

किसान ने इंटक पर लगाई आपत्ति,पूर्व विधायक ने करवाई सुलह

निजी जमीन पर है नगरपालिका का पुराना इंटक बेल

 रेवांचल टाइम्स - चौरई झिलमिली पेंच नदी पर बहे नगरपालिका के इंटक बेल बहने के बाद भी समस्या कम नहीं हो रही है।नगर पालिका का पुराना इंटक बेल निजी जमीन पर है। ऐसे में किसान ने यहां पर नगर पालिका को काम करने से मना कर दिया था ऐसे में नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने सुलह करवाते हुए किसान को समझाइस दी। गौरतलब है कि झिलमिली पेंच नदी में बना नगर पालिका का इंटक बेल बीते दिनों पेंच नदी की बाढ़ में बह गया था।नगर में जल संकट को देखते हुए नगर पालिका द्वारा पुराने इंटक को चालू करवाया जा रहा था। लेकिन यहां पर किसान ने आपत्ति लगा दी थी। किसान के मुताबिक सीमांकन में यह जमीन उनकी निकली थी,ऐसे में वे नगरपालिका को अनुमति नहीं दे सकते।बुधवार को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने नगर के जलसंकट का हवाला देते हुए किसान बसंत वर्मा,वासुदेव वर्मा को कहा कि नगर के जलसंकट की समस्या बन रही है ऐसे में वह सहयोग करें। पूर्व विधायक के कहने पर किसानों ने नगरपालिका को आने जाने का रास्ता और इंटक का उपयोग करने की अनुमति दी। जिससे नगर का जलसंकट दूर हो सके। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश शर्मा,दीपक दुबे,कमलेश वर्मा,सीएमओ भरत गजबे,उपयंत्री शेख आशिक और अन्य लोग मौजूद रहे। पुराण इंटक का उपयोग की अनुमति मिलने के बाद नगरपालिका ने यहां पर सुधार कार्य शुरू कर दिया है जिससे आगामी 2 ,3 दिन में नगर का जलसंकट पूरी तरह खक्तम हो सकेगा

No comments:

Post a Comment