वन विभाग बाबू गम्भीर
रेवांचल टाइम्स - चालक हुआ फरार ,पांच किलो मीटर जाकर पुलिस ने पकड़ा निवास जानकारी के अनुसार निवास के पठा तिराहा बंजारी मन्दिर केंपास एक तेज रफ्तार स्वीट वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को सामने से टक्कर मारकर फरार हो गया स्थानीय जनों कि मदद से सूचना निवास पुलिस को दी पुलिस को सूचना मिलते हो वाहन का पीछा किया गया तो पांच किलो मीटर दूर कतांग शिवनी में पकड़ा वहीं स्थानीय जनों व पुलिस की मदद से दोनों को निवास सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया गया जिसमें एक दिनेश सैयाम वन विभाग कालपी में वन रक्षक के पद पर पदस्थ हैं जिनकी निवास सामुदायिक केंद्र पर इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य लोक सिंह वरकड़े पिता कमल सिंह उम्र 45 वर्ष ग्राम केहरी वाह जो की कालपी वन विभाग पर बाबू की पोस्ट पर पदस्ट है इनकी हालत गंभीर देखते हुए निवास के चिकत्सक ने डाक्टर विजय पेग वार ने जबलपुर रेफर कर दिया ।वहीं निवास थाना प्रभारी सत्तू राम मरावी, एस आई निधि नेमा,विनय सिंह,आरक्षक अरविंद पटेल ,आरक्षक प्रशांत अवस्थी पूरा स्टाफ पहुंच कर आगे की कार्यवाही वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दिया है

No comments:
Post a Comment