BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व कलेक्टर IAS प्रवीण सिंह एवँ वर्तमान कलेक्टर फटिंग राहुल की मेहनत से *इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय सिवनी को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 4, 2020

पूर्व कलेक्टर IAS प्रवीण सिंह एवँ वर्तमान कलेक्टर फटिंग राहुल की मेहनत से *इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय सिवनी को मिला आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट



 रेवांचल टाइम्स सिवनी:- इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी एक बार पुनः गौरान्वित हुआ हैं।
जिला चिकित्सालय सिवनी को अपने बेहतर प्रबंधन, मरीजों की सुख सुविधाओं, रिकार्ड संधारण एवं स्वच्छ सुंदर परिसर की व्यवस्थाओं सहित अन्य मानकों पर खरा पाये जाने पर आज अंतर्राष्ट्रीय मानकस्तरीय प्रमाण पत्र 9001: 2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली) से  सम्मानित किया गया हैं।
जिला चिकित्सालय में जिला प्रशासन द्वारा किए गए कायाकल्प कार्यों तथा मॉड्यूलर ऑपरेशन थेयटर, अपशिष्ट प्रबंधन एवं विनिष्टिकरण प्रणाली तथा उसके रिसायक्लिन, मानक लेब व्यवस्थाओं सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के उन्नयन को लेकर यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है ।
जिसे कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सिविल सर्जन सह अस्तपाल अधीक्षक डॉ विनोद कुमार नावकर को अंतर्राष्ट्रीय मानकस्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे, आर.एम.ओ. डॉ सूर्या, आई.एस.ओ. सलाहकार योगेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला चिकित्सालय सिवनी को प्रदेश शासन द्वारा कायाकल्प कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान दिया गया है।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment