BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टाटरी ग्राम पंचायत के वार्ड 2 मैं मिला कोरोना पाजिटिव व्यक्ति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 1, 2020

टाटरी ग्राम पंचायत के वार्ड 2 मैं मिला कोरोना पाजिटिव व्यक्ति


 पूरे पंचायत मैं किया गया सेनिटाइजर का छिड़काव

रेवांचल टाइम्स मण्डला - विगत दिनों जिला प्रशासन मण्ड़ला के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर राष्ट्रीय उधान कान्हा पार्क से लगे सभी रिपोर्टों में संघन रूप से जाँच  अभियान चलाया गया जहाँ पर यहाँ  आये पर्यटकों के दस्तावेजों का अवलोकन किया गया एवं सभी रिपोर्टों के स्टापो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया जिसमें समीप वर्ती ग्राम टाटरी का निवासी जो कि यहाँ के महेन्द्रा रिपोर्ट मैं काय॔ करता था ग्राम पंचायत टाटरी के वार्ड नम्बर 02 का लखन पिता रामनाथ कोरोना पाॅजिटिव पाया गया जिसे जिला मुख्यालय मण्ड़ला को कोरेनटाईन किया गया एवं इसके परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परिक्षण करवाया गया है । यहाँ पर पदस्थ  पंचायत सचिव श्री शत्रुघन पड़वार ने देशबन्धु को बताया कि जैसे ही टाटरी निवासी लखन पिता रामनाथ की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर पूरे ग्राम पंचायत मैं सतर्कता बर्तने के लिए काय॔ करने के निर्देश दिये गये है । इसी आदेश के परिपालन मैं पंचायत के सभी वार्डों मैं सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया है । कोरोना वायरस का फैलाव ग्राम पंचायत मैं ना हो इसे गम्भीरता से लिया गया है । शासकीय  अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार गाँव का दौरा करके कोरोना वायरस का फैलाव रोकने के भर सक प्रयास किये जा रहे हैं । टाटरी पंचायत मैं वैसे भी पूर्व से जन जागरूकता  अभियान चलाकर ग्राम वासियो को सतर्क किया गया है । राष्ट्रीय उधान कान्हा पार्क के रिपोर्टों मैं काय॔रत कर्मचारियों की लगातार जाँच होती रहे तभी हम कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव यहाँ पर कर सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment