BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लांजी में रोजगार मेले का आयोजन हुआ संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 24, 2020

लांजी में रोजगार मेले का आयोजन हुआ संपन्न


बेरोजगार युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत लॉंजी परिसर में आज 23 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। म.प्र. डी.ए.वाय. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं डी.डी.यू.जी.के.वाय द्वारा आयोजित इस मेले में कुल 454 युवक-युवतीयों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया। मध्य प्रदेश तथा बाहर के प्रदेशों से आई हुई 3 निजी कम्पनियों द्वारा इन बेरोजगार युवाओं कि काउंसलिंग की गई और 216 बेरोजगार युवाओं का विभिन्न ट्रेड्स में रोजगार हेतु चयन किया गया है।


     इस रोजगार मेले में आयोजक कम्पनी डी.डी.यू.के.वाय बालाघाट, केप्शन सिक्यूरिटी हैदराबाद एवं पी.व्ही. टेक्टाइल कम्पनी नागपुर के प्रतिनिधि अधिकारियों ने काउंसलिंग की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक युवा बेरोजगारो को मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये बताया गया। कौशल विकास एवं म.प्र. डी.ए.वाय. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक श्री सुनिल उईके ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गये है, जिन्हे रोजगार उपलब्ध करवाने के लिये सरकार की मंशा थी कि क्यों ना कोई ऐसा  कार्यक्रम चलाये जाये ताकि बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। जिसके तहत आज 23 सितम्बर को लांजी में विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। भविष्य में भी रोजगार मेलों का आयोजन लगातार चलता रहेगा।


     रोजगार मेला आयोजन में मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री रंजित सिंह ताराम के मार्गदर्शन में एवं आजीविका मिशन लॉंजी से विकासखण्ड प्रबंधक, नरेन्द्र सोनवाने, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक शंकरलाल बिसेन, दिनेश कुमार राजाराम परते एवं अतीत फुलमारी, कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर आपरेटर होलेश कुमार पांचे कार्यालय परिचालक कुशनलाल मटाले के सहयोग से  जनपद पंचायत लांजी में रोजगार मेले का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। श्री नरेन्द्र सोनवाने विकासखण्ड प्रबंधक एवं राजाराम परते द्वारा रोजगार मेले में पधारे बेरोजगार युवकध्युवतियों, कंपनियों का आभार व्यक्त किया गया।


इनका कहना है

आज हमारे यहाॅ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, इसमें सभी ग्रामीण, शहरी बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए विषेष तौर पर हमारे यहाॅ 04 कंपनियाॅ आई हुई है। सिक्युरिटी गार्ड के पद के लिए हैदराबाद से कैप्टन्स, टेक्सटाईल एवं बालाघाट के अलावा अन्य कंपनियां आई है, इसके लिए 500 से अधिक  उम्मीदवार आए है जिनमें 250 से अधिक लोगों के चयन का प्रयास किया जा रहा है।

मिलिंद कुमार सोनवाने, एमएसआरएलएम ब्लाॅक प्रबंधक


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment