रेवांचल टाइम्स - बालाघाट जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनगुड्डा चौकी के चारटोला की पहाड़ी पर स्थित कछारटोला निवासी पिता ने अपने तीन पुत्र का गला दबाकर स्वयं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय मासुम के जीवित होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि घटना की वास्तविक वजह क्या है, लेकिन सूत्रों से जो जानकारी छनकर आ रही है उसके अनुसार पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर तीन मासुम बच्चों को अपने साथ लेकर वापस लौट रहे पिता ने रास्ते के जंगल में तीनो बच्चों का गला दबाकर स्वयं फांसी पर लटक गया। बताया जाता है कि घटना सुबह की है, रूपझर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीट शुरू होने से पहले बिलासपुर में बदले गए ऑब्जर्वर


No comments:
Post a Comment