रेवांचल टाइम्स - जिले में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए पिछले 2-3 दिनों में अलग अलग व्यापारिक प्रतिष्ठानों के समूहों ने सामूहिक बैठक करते हुए कल यानी 13 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वैच्छिक लॉकडाउन की घोषणा की है...इस दौरान विभिन्न कारोबारों से जुड़े व्यापारी अपनी इच्छा से 20 सितंबर तक जिलेभर में अपनी दुकानें बंद रखेंगे..जिला छिन्दवाड़ा मुख्यालय में हुई इस पहल को देखते हुए जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों में भी व्यापारी बैठक कर स्वैच्छिक बंद की रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं...ओवरआल देखा जाए तो अधिकतर व्यापारियों ने बंद को अपनी सहमति प्रदान भी की है...जिले का सर्राफा एसोसिएशन पहले ही 11 से 20 तक बंद की घोषणा कर चुका है एवं वर्तमान में अलग अलग व्यवसायों से जुड़े कई रिटेल एवं थोक व्यापारियों के समूहों ने भी सामूहिक रूप से बंद को अपनी सहमति प्रदान की है।
खेत में गड़ा धन खोदने गए 3 दोस्तों में 2 की मौत

No comments:
Post a Comment