BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो - नकुलनाथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 2, 2020

सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो - नकुलनाथ



रेवांचल टाइम्स - चौरई अतिवृष्टि से चौरई क्षेत्र में हुये भारी तबाही के पश्चात प्रभावित किसानों व पीड़ितों का दर्द जानने मंगलवार को जिले के सांसद चौरई पहुँचे जहाँ उन्होंने पेंच नदी के किनारों के ग्रामों का हवाई निरीक्षण कर स्थिति को जाना साथ ही चौरई में बाईपास स्थित एक खेत में पहुँचकर अतिवृष्टि से प्रभावित मक्का की फसल को देखा तथा उपस्थित किसानों को दिलासा देते हुये कहाँ की संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ है। सांसद ने इस अवसर चौरई एस डी एम  सी. पी. पटेल से क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। प्रभावितों के सर्वे के संबंध में सांसद नकुलनाथ ने चौरई एस डी एम को निर्देश देते हुये कहाँ सभी प्रभावितों का बराबर हो सर्वे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो जिसका नुकसान किसानों व बाढ़ पीड़ित को झेलना पड़े।

           चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने भी सांसद नकुलनाथ को क्षेत्र में अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित बेघर हुये लोगों व उन्हें हुये नुकसान के संबंध में जानकारी दी ही साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावितों को जल्द मुआवजा दिलवाने की बात भी सांसद से कही। इस मौके पर उपस्थित किसानों ने सांसद से अतिवृष्टि व बाढ़ से बनी समस्याओं को रखा साथ ही फसल बीमा योजना में राज्य सरकार द्वारा छिंदवाड़ा में सोयाबीन को नहीं रखने की समस्या का जिक्र भी सांसद नकुलनाथ से किया। इस अवसर पर चौरई काँग्रेस के पर्यावेक्षक अशोक तिवारी, चौरई ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा, चाँद ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह सहित काँग्रेस के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या काँग्रेस कार्यकर्ता व पीड़ित किसान उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें :कंगना रनौत चाहती हैं ड्रग टेस्ट करवाए रणवीर सिंह, रणबीर कपूर समेत ये सितारे, PMO से की मांग

No comments:

Post a Comment