रेवांचल टाइम्स - कोरोना के चलते गरीबों को राशन दुकानों से फ्री और एक रुपये किलो बटने वाला आनाज जो कि जानवर भी न खाएं वो अनाज गरीबो को दिया जा रहा है बिछिया ब्लाक के ग्राम पंचायत ककैया शासकीय उचित मूल्य दुकान सह गोदाम 142 जिला मंडला में हो रहा गरीब मजदूरों का शोषण लैंप्स के सेल्समैन के द्वारा किया जा रहा सड़ा गला अनाज का वितरण जब कि शासन प्रशासन से हर माह गरीबी रेखा व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए शासन के द्वारा नया खाद्यान्न भेजा जाता है फिर भी लैंप्स ककैया के सेल्समैन मायाराम भंवरे के द्वारा उन गरीब मजदूरों को पुराना स्टॉक दिया जाता है
वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की सेल्समैन मायाराम भंवरे के द्वारा अच्छे अनाज को अपने चाहतो को दिया जाता है और मौका नाका देख कर अच्छा अनाज को मंहगे दामों में बेच दिया जाता है वही सेल्समैन के द्वारा काफी दिनों से यह किया जा रहा है बावजूद कोरोना काल जैसी भयावह महामारी के चलते ना तो सोशल डिस्टेंस का पालन ना कोई मास्क की व्यवस्था ग्रामीणों का यह भी कहना है की यह सेल्समैन विगत लगभग 10 वर्षों से इसी सोसाइटी में पदस्थ है और अपनी मनमर्जी करता है। और अगर कोई कुछ कहता है तो उसके द्वारा कहा जाता है कि जहाँ लगे जिसे लगे शिकायत करो मुझे कोई फ़र्क नही पड़ता। इंसान तो क्या जानवर भी ना खाए ऐसा आनाज को वितरित किया जा रहा है गरीबो को जो जानवर भी न खायें वो गरीबो को खिलाया जा रहा है ककैया के सोसाइटी में
इनका कहना
मुझे अपने बताया है में कल ही मौके किसी को पहुँचा कर दिखावाता हूं और सेल्समैन के द्वारा किसी प्रकार की अनिमित्ता करता है तो तत्काल कार्यवाही की जायेंगी।
श्री पांडये
जिला खाद्य अधिकारी मंडला
रेवांचल टाइम्स के संवाददाता राकेश पटेल ने जब राशन दुकान से बट रहे सड़े गले अनाज के बारे जानना चाहा तो सेल्समैन के द्वारा न तो फोन उठाया और न इस सम्बंध में कोई कोई बात करना मुनासिब समझा गया।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनिया की खबर
DCGI के नोटिस के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल रोका



No comments:
Post a Comment