रेवांचल टाइम्स सिवनी - निरंतर आ रहे हैं कोरोना के पेशेंट जिसके चलते प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की 9 सितम्बर देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पलारी के 50 वर्षीय, 40 वर्षीय,45 वर्षीय एवं 65 क्रमश: चार पुरूष तथा तीन महिलाऐं क्रमश: 34 वर्षीय,35 वर्षीय तथा 48 वर्षीय महिलाऐं पॉजिटिव पाई गई हैं। इसी तरह छपारा विकासखण्ड के ग्राम सादकसिवनी की 30 वर्षीय महिला तथा चमारीखुर्द का 25 वर्षीय पुरूष एवं घंसौर विकासखण्ड का 40 वर्षीय पुरूष तथा धनौरा विकासखण्ड के 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-3 का 35 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम पिपरिया की 22 वर्षीय महिला एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र के 4 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 11 मरीजों को पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर विगत दिवस डिस्चार्ज कर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 13766 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 358 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 254 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 98 एक्टिव केस हैं।
अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट
Thursday, September 10, 2020
सिवनी: कोरोना का कहर जारी आज कोरोना के 17 नए पॉजिटिव मिलें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment