BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छपारा जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायत भीमगड के सरपंच सचिव की हिटलर शाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

छपारा जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायत भीमगड के सरपंच सचिव की हिटलर शाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है




रेवांचल टाइम्स - पुरा ममाला भीमगड स्कूल के सामने बीच मार्केट एवं 20 25 वर्षों से लगे नल के पास मनमानी तरीके से सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि पहले से ही पांच छे लाख रुपए की लागत से पंचायत से सुलभ शौचालय का निर्माण हो चुका है। इसके बाद भी फिर से सुलभ शौचालय बनवा कर मनमानी तरीके से शासन की राशि बरबाद करने के लिए तुले हैं। तो दूसरी ओर भीमगढ़ बांध से अचानक गेट खोले जाने के कारण जिन गरीब मजदूरों के मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं ।शासन द्वारा बाढ़ पीड़ित गरीब मजदूरों को राहत  राशि आई थी। वह भी सरपंच सचिव के द्वारा नहीं दी जा रही है। आपसी रंजिश के चलते गरीब मजदूरों को परेशान किया जा रहा है।


 बाढ़ पीड़ितों ने जिला कलेक्टर से की अपील


जिला कलेक्टर  से भी गुहार लगाई एवं छपारा तहसील मैं भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा एवं अपनी परेशानी सरपंच सचिव की हिटलर शाही और मनमानी से अवगत कराया।


अधिकारियों के सुस्त रवैया और मिलीभगत के चलते


 पूर्व भी सरपंच सचिव की उच्च अधिकारियों को शिकायत ग्राम के नागरिकों द्वारा दी गई इसके बाद भी सरपंच सचिव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इससे यह साबित होता हैअधिकारियों का इन पर कोई दबाव मायने नहीं रखता। 


अब देखना यह है कि


कलेक्टर एवं तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपने के बाद क्या कुछ कार्रवाई होगी या फिर सरपंच एवं सचिव की हिटलर शाही धारावाहिक का शो लगातार चलता रहेगा ?


अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment