BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 14, 2020

अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 थाना महाराजपुर पुलिस नें अवैध रेत परिवहन कर रहे 01 मिनी ट्रक तथा 01 ट्रेक्टर को किया जप्त 

रेवांचल टाइम्स  मंङला जिले में अवैध रुप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ब मंङला पुलिस द्बारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मंङला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्बारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्रो मे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 13.09.2020 को चौकी प्रभारी हिरदेनगर उनि. जी.एस. महोबिया द्वारा अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही के लिये ग्राम भपसा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7597 को रोककर चैक किया गया । पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टर में भरी हुई रेत के संबंध में ट्रेक्टर चालक धनराज उइके पिता सुन्हेर सिंह उइके उम्र 25 साल निवासी धौरानाला से पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज, रायल्टी अथवा अनुमति नहीं होना बताया । उपरोक्त चालक द्वारा ट्रेक्टर से रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर परिवहन करना पाये जाने से चौकी हिरेदनगर पुलिस द्वारा ट्रेक्टर को मौके पर ही जप्त कर चौकी हिरदेनगर में खड़ा करवाया गया है । इसी प्रकार थाना महाराजपुर क्षेत्र में ही दिनांक 14.09.20 को थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के निर्देशन पर रात्रि गस्त अधिकारी सउनि रामकिशोर माथरे द्वारा पौड़ी रेल्वे क्रासिंग के पास एक टाटा 709 वाहन क्रमांक एमपी 51 जी 0876 चालक को रोककर चेक किया गया । पुलिस द्वारा मिनी ट्रक के चालक राकेश मरावी निवासी मवई रैयत थाना निवास से ट्रक में भरी हुई रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रायल्टी अथवा अनुमति के बारे में पूछताछ की गई जिस पर ट्रक चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गये । उक्त मिनी ट्रक के चालक द्वारा रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर परिवहन करना पाये जाने पर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा मौके पर ही मिनी ट्रक को मय रेत के जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टर तथा टाटा 709 मिनी ट्रक एवं इनके मालिकों के विरूद्ध रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर थाना प्रभारी महाराजपुर, उनि. जी.एस. महोबिया चौकी हिरदेनगर, सउनि. रामकिशोर माथरे व थाना एवं चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही  है ।

No comments:

Post a Comment