BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पिंडरई में यात्री प्रतिक्षालय सार्वजनिक शौचालय से वंचित ग्रामीण जन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 9, 2020

पिंडरई में यात्री प्रतिक्षालय सार्वजनिक शौचालय से वंचित ग्रामीण जन


जनपद से लेकर जिले तक के जनप्रतिनिधि-नेता रहने पर भी पिंडरई पंचायत के ग्रामीण अपना दुर्भाग्य मान रहे है

रेवांचल टाइम्स नैनपुर- नैनपुर जनपद पंचायत की पिंडरई ग्राम पंचायत के खासकर पिंडरई के नागरिकों का दुर्भाग्य है। जहां जनपद से लेकर जिले तक के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नेता निवासरत है। उसके बाद भी वहां के आमनागरिक अपनी सुविधाओं से वंचित नजर आ रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों।

विगत कई वर्षों से सुविधाओं से वंचित ग्रामीण जन
जबकि शासन प्रशासन जनहित तथा आम नागरिकों की सुविधाओं को बनाने के लिए ही काम करते हैं। परंतु पिंडरई ग्राम पंचायत मैं विपरीत दिखाई दे रहा है । आमनागरिकों का सुविधाओ से वंचित रहना इससे जान पड़ रहा है कि जनप्रतिनिधियों कि दबंगताई,उदासीनता, हठधर्मिता के चलते विगत कई वर्षों से और वर्तमान में पिंडरई के बाजार चौक, मिनी बस स्टैंड,जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों एवं आसपास से ग्रामीणजनों का आवागमन बना रहता है। परंतु इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पिंडरई से आवागमन होना ऐसे स्थानों में जन सुविधाओं का होना बहुत महत्वपूर्ण तथा अति आवश्यक हो जाता है । लेकिन पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, हठधर्मिता की वजह  से पिंडरई बाजार चौक में यात्री प्रतिक्षालय,सार्वजनिक शौचालय,ऐसे अनेक व्यवस्थाए व सुविधाओं से ग्रामीण जनता वंचित है। मिली जानकारी अनुसार परंतु वहां के आदिवासी बहुल क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा किसी जनसुविधाओं के लिए उठाई जाने वाली आवाज को या उच्च अधिकारियों को शिकायत करते भी हैं तो उनकी आवाज को जनप्रतिनिधियों द्वारा दवा दिया जाता है। जबकि यात्री प्रतिक्षालय सार्वजनिक शौचालय होना बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस बात को जनप्रतिनिधि भी समझते हैं उसके बाद भी जन सुविधाओं को नजरअंदाज आंख बंद कर बैठे हुए हैं । यात्री प्रतीक्षालय एवं सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था बनाए जाने पिंडरई के ग्रामीणजन मांग करते हैं।

No comments:

Post a Comment