सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण तथा यातायात के बेहतर प्रबंधन को दिए दिशा निर्देशरेवांचल टाइम्स सिवनी:- सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण तथा यातायात के बेहतर प्रबंधन की कार्ययोजना को लेकर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एम.सी.वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा यातायात थाना प्रभारी सिवनी की उपस्थिति रही।
कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सड़क सुरक्षा नवाचार का पालन करते हुए सभी मार्गों में एक्सीडेंट स्पॉट का चिन्हांकन कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्यवाही के साथ ही साईन बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों से हाईवे में मिलने वाली सड़कों में स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment