BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में नहीं थम रहा शराब माफिया का अवैध कारोबार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 15, 2020

जिले में नहीं थम रहा शराब माफिया का अवैध कारोबार

बजरंग मंदिर समिति ने शराब माफियाओं के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
रेवांचल टाइम्स  - डिंडोरी में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग लेकर पुरानी डिंडोरी की बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम महेश मंडलोई को ज्ञापन सौंपा समिति ने कहा कि नगर में शराब का कारोबार आए दिन बढ़ते जा रहा है शराब माफिया पर ना तो पुलिस लगाम लगा पा रही है ना तो यातायात पुलिस जिसके कारण बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों ने आगे आकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि पहली खेप सुबह 5:00 बजे पुरानी डिंडोरी बाईपास कि रास्ते से पहुंचती है पुरानी डिंडोरी से पूरे शहर में बाइक के जरिए शराब बेची जा रही है और सप्लाई की जा रही है क्षेत्र में सक्रिय शराब माफिया कोने कोने में? मादक पदार्थ बड़ी आसानी से पहुंचा रहे हैं जिसे हमारा प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे बड़े आराम से देख रहा है यह तो अपने आप में एक अहम सवाल हैं ऐसे में युवा भी शराब के नशे की चपेट में आ रहे हैं और कई घर बर्बाद भी हो रहे हैं और नगर का माहौल भी खराब हो रहा है घरों में महिलाएं और बच्चे के प्रति हिंसा भी बढ़ रही है। नागरिक मानसिक तनाव की गिरफ्त में आकर मारपीट चोरी डकैती जैसी घटनाओं का शिकार होता है बजरंग मंदिर समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि शराब माफियाओं की गतिविधियों  को गंभीरता से लेते हुए शराब माफिया पर सख्त कदम उठाया जाए इसके दो-तीन दिन पहले लगभग रेवांचल टाइम्स ने शराब माफिया के खिलाफ प्रमुखता से खबर चलाई थी जिस पर भी अभी तक शराब माफिया पर कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आई इसलिए शराब माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं आखिरकार प्रशासन नगर में शराब बिक्री पर कब प्रतिबंध लगाएगा क्या जिले में शराब माफिया का कारोबार खुलेआम ऐसे ही चलते रहेगा बजरंग मंदिर समिति के कार्यकर्ता मौके पर हरिहर पाराशर लक्ष्मण मुरारी लकी सोनी राहुल पाराशर शंकर बर्मन राहुल नंदा धनीराम आदि लोग उपस्थित रहे
मध्यप्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडा नहीं, दूध बंटेगा: CM शिवराज सिंह चौहान

No comments:

Post a Comment