BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कृषि विभाग का नही है खाद विक्रेताओं पर नियंत्रण लुट रहे किसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 3, 2020

कृषि विभाग का नही है खाद विक्रेताओं पर नियंत्रण लुट रहे किसान


 रेवांचल टाइम्स मंडला--विगत दिनों शासन के आदेश के अनुसार एसडीएम, तहसीलदार तथा खाद विभाग के अधिकारीयो के द्वारा जांच कर औपचारिक खानापूर्ति की परंतु अभी तक किसी भी खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं किया गया। शासन के आदेशो के अनुसार पोस मशीन में थम लगाकर खाद बेचने के आदेश निर्देश दिये गये है पर किसी भी खाद बिक्रेताओ के पास कोई मशीन संचालित नही है। बगैर किसी दस्तावेज रिकार्ड के खाद बिक्रेता किसे खाद बेच रहे है कितनी बेच रहे है किस मूल्य पर बेच रहे है  यह सब जांच करना कृषि विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी है किन्तु बिक्रेताओ से भाई भतीजा बाद बनाये रख सब गोलमाल कर खाद बिक्रेताओ को सहयोग करते आ रहे है। एक एक खाद बिक्रेताओ के दस्तावेजो व अलग अलग भंडारण गोदामो की जांच कर ली जाये तो खाद बिक्रेता पर सख्त कार्रवाई व खाद लाइसेंस निरस्त कर हमेशा के लिए डिफाल्टर घोषित किया जा सकता है । खाद बिक्रेताओ को  प्राइवेट डीलर से खाद प्राप्त होती आ रही है ओर कुछ दुकानदारो को नैनपुर भंडारग्रह से इसके बाद भी किसानों को खाद न मिलना समझ से परे है। अनेक जगहों में ऐसे लोग भी खाद बेच रहे जिनके पास लाइंसेंस भी नही है और कार्यवाही करने वाला विभाग हाथ मे हाथ धरा बैठा हुआ है और बेचारे किसान परेशान हो रहे और शिकायत करें भी तो किस्से करें शिकायत करने के बाद भी अधिकारी विक्रेता सांठगांठ कर मामले को शांत कर देते हैं।
7 साल की बच्ची को लताश रहे हैं 200 पुलिसकर्मी, जानें उसके साथ ऐसा क्या हुआ

No comments:

Post a Comment