तथाकथित युवक द्वारासे की जा रही थी निःषुल्क गैस वितरण का झांसा देकर लूट
- ग्रामीणों ने डायल 100 पर काॅल कर किया पुलिस के हवाले
लांजी। तथाकथित युवक द्वारा बड़गांव पंचायत में लोगों को झांसा दिया जा रहा था कि अपने आधार कार्ड और समग्र आई के दस्तावेज के साथ 30 रूपए का शुल्क दो ताकि वह फार्म भरकर आपका पंजीयन करा देगा और इसके बाद 02-03 दिन के भीतर आपकों निःषुल्क गैस टंकी प्रदान की जाएगी। इस मामले की भनक ग्राम के ही कुछ समझदार ग्रामीणों को लगी तो उक्त युवक को पकड़कर डायल 100 पर सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक युवक जिसे बार-बार नाम पूछने पर भी अपना परिचय नहीं दिया जा रहा था उसके द्वारा ग्रामीणों को अपने झांसे में लेकर रूपए ठगे जा रहे थे, कुछ महिलाओं से उसने वसूली भी कर ली लेकिन जब आपसी समझदारी का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़ा तो वह किरनापुर अंतर्गत निवासी होने की बात कह रहा था हालांकि उसे लांजी पुलिस ने मौके पर पंहुचकर पकड़ा और थाना लाया गया।
बताया गया कि उक्त युवक द्वारा ग्राम की लगभग 50-60 महिलाओं को निःषुल्क गैस वितरण का झांसा देकर राषि वसूली गई, लकिन जब सच्चाई से ग्रामीणजन रूबरू हुए तो उन्होने उसे तब तक घेर कर रखा जब तक मौके पर पुलिस नहीं पंहुच गई, आखिरकार पुलिस मौके पर पंहुची और डायल 100 वाहन में बैठाकर उसे लांजी पुलिस थाना लाया गया।
युवक ने 30 रूपए के हिसाब से 02 फार्म भरवाकर 60 रूपए लिया, ऐसा बताकर कि 02-03 दिन में हम गैस ला देंगे।
- बारन बाई, ग्रामीण बड़गांव
ये गैस टंकी वितरण के नाम पर इस युवक ने फार्म भरवाकर लगभग 50 से अधिक लोगों से 30 रूपए लिया कि हर 03 दिन के बाद गैस निःषुल्क मिलने वाली है।
- संदीप, ग्रामीण बड़गांव
गांव के द्वारा मुझे सूचना दी गई तो पंहुचकर मैने देखा कि गांव वालो ने इसे पकड़कर रखा था, जिसके बाद मेरे द्वारा गांव वालों से चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि ये गैस कनेक्षन को लेकर फार्म के बदले 30 रूपए ले रहा था, जब हमें ये फर्जी लगा तो हमने सूचित किया उसके बाद मेरे द्वारा लांजी पुलिस को सूचित किया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट की जा रही है तब थाना प्रभारी महोदय द्वारा पुलिस दल भेजकर उक्त युवक को थाना लाया गया।
- पवन कष्यप, समाजसेवी
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:
Post a Comment