BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबलिग बच्चों की तलाश मे चलाये जा रहे अभियान मे मंङला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक बच्ची को ढुंढकर किया परिजनों के हवाले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 26, 2020

नाबलिग बच्चों की तलाश मे चलाये जा रहे अभियान मे मंङला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिक बच्ची को ढुंढकर किया परिजनों के हवाले


रेवांचल टाइम्स - थाना महाराजपुर के अपराध क्र. 128/2019 धारा 363 भादवि मण्डला पुलिस द्वारा अनलाक के बाद से ही जिलें में नाबालिक बच्चों के गुमने की सूचनाओं पर तत्परता से कार्यवाही कर बच्चों की तलाश का अभियान लगातार चलाया जा रहा है । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी माह सितंबर 2020 में नाबालिक बच्चों की तलाश के लिये विशेष अभियान चलाकर सभी पुरानें मामलों में भी नाबालिक बच्चों को जल्द से जल्द ढुंढने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मण्डला  दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिलास्तर पर सायबर सेल मण्डला की विशेष टीम का गठन कर जिले के सभी थाना प्रभारियों को टीम की सहायता से उनके थाना क्षेत्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिये हरसंभव प्रयास करते हुए जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके माता पिता के सुपुर्द करने के लिये निर्देशित किया गया हैं ।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.09.2020 को मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम के सहयोग से थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 02.04.19 को लापता हुई नाबालिक बच्ची को ढुंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । दिनांक 02.04.19 को फरियादी द्वारा थाना महाराजपुर पर सूचना दी गई थी की प्रार्थी की नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है घर से बिना बताये कंही चली गई है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुर पर अप.क्र. 128/2019  धारा 363 भादवि के अंतर्गत पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में महाराजपुर पुलिस द्वारा नाबालिक बच्ची की तलाश गंभीरता पूर्वक करते हुये उसके माता पिता एवं नजदीकी रिस्तेदार एवं सहेलियो से पुछताछ एवं सायबर सेल मण्डला द्वारा जुटाये गये तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर द्वारा अपनी टीम के साथ नाबालिक बच्ची को दुर्गा चौंक जिला कटनी से दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में नाबालिक बच्ची के माननीय न्यायालय में दिये गये कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

क्या हवा के जरिये भी फैल सकता है Coronavirus? कितनी देर तक वायरस की रहती है मौजूदगी? नए रिसर्च में...

No comments:

Post a Comment