BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 6, 2020

अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही

 थाना महाराजपुर पुलिस नें अवैध रेत परिवहन कर रहे 03 ट्रेक्टरों को किया जप्त

रेवांचल टाइम्स - कोरोना काल मे रेत की लगातार हो रही चोरी को लेकर मण्डला जिले में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मण्डला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है । मण्डला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला व्दारा जिले के सभी राजपत्रित  अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये लगातार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.09.2020 को पुलिस अधीक्षक मण्डला के निर्देशन पर रक्षित निरीक्षक मण्डला कमलेश परस्ते और थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर की संयुक्त टीम द्वारा रात्री गश्त के दौरान अवैध रुप से रेत का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर कार्यवाही की गई । चेकिंग के दौरान थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा पुरवा मेन रोड पर 03 ट्रेक्टरों, ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 7637, चालक महेन्द्र इवनाती निवासी हिरदेनगर, ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 6913 चालक गनपत पूसाम निवासी आमानाला तथा ट्रेक्टर क्र. एमपी 51 एए 8033 चालक श्याम मरावी निवासी हिरदेनगर को रोककर चेक किया गया । पुलिस द्वारा उक्त ट्रेक्टरों में भरी रेत के संबंध में ट्रेक्टर चालकों से कोई वैध कागजात तथा रायल्टी के बारे में पूछा गया । तीनों ट्रेक्टरों के चालकों द्वारा रेत परिवहन के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताने पर पुलिस द्वारा उक्त तीनों ट्रेक्टरों को जप्त कर थाना महाराजपुर पर खड़ा करवाया गया है । थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा तीनों जप्त वाहनों और उनके मालिकों के खिलाफ अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
         उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक मण्डला आरआई कमलेश परस्ते, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, उनि पी.डी. मोंगरे एवं थाना महाराजपुर पुलिस स्टाफ ने की कार्यवाही
मध्य प्रदेश: वाहन को मॉडिफाई कर मादक पदार्थों की तस्करी, 10 करोड़ का गांजा किया जब्त

No comments:

Post a Comment