घट रहीं दुर्घटनाये....
पुलिस और खनिज विभाग की सह पर दौड रहे हैं ओवर लॉड डम्फर ....
रेवांचल टाइम्स - आख़िर किस बात का सरकार के द्वारा दिया जाता है विभाग में बैठे अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन जब वेतन के बाद भी चाहिये हप्ता, महिना खर्चा लखनादौन तहसील के धूमा थाना क्षेत्रों में डंफर मालिको पर खनिज और पुलिस विभाग महरवान है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में चलने वाले डम्फर ओवर लॉड और तेज गति से सिंगल सडक पर फराटे मार रहे हैं। जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही है। धूमा थाने के अंतर्गत क्षेत्र से अधिकांश डम्फर गिट्टी लेकर कहानी धनोरा होते हुये जाते हैं और वही उगली क्षेत्र से रेत का ओवर लॉड परिवहन करते है। जबकि यह मार्ग सिंगल सडक वाला है जहा पर केवलारी, पलारी,घंसौर , मण्डला और नैनपुर क्षेत्र के लोगों की आवाजाही धूमा से जबलपुर के लिए होती रहती है जिस कारण यह मार्ग हमेशा यातायात से व्यस्त ही रहता है। वही धूमा से कहानी से लगे क्षेत्रों के ग्रामीण लोग रोजाना अपने साधनो मे मोटर साईकिल और कार वाहनो से आना जाना भी करते हैं वहीं सिंगल सडक पर फराटे मारते इन ओवर लॉड डम्फरो के कारण धनोरा से धूमा रोड पर दुर्घटनाएं बढने लगी है। वही दुर्घटनाओ और नियम कानूनो से वेपरवाह डम्फर चालको व मालिको पर प्रशासनिक विभाग महरवान है। शायद यही कारण है कि नियमो को ताक पर रखकर सिंगल रोड मे धूमा से कहानी धनोरा पलारी क्षेत्रों से उगली तक पांच -पांच थानो से होकर ओवर लॉड डम्फर बेरोकटोक फराटे मार रहे हैं। डम्फर मालिको पर पुलिस और खनिज विभाग की महरवानी से ही सब सम्भव है। खनिज विभाग और पुलिस की सह के बगैर ओवर लॉड डम्फर कैसे दौड सकते हैं।
मण्डला- में बैन है डम्फर
ओवर लॉड और तेज गति से चलने वाले डम्फरो के कारण आये दिन हो रही दुर्घटनाओ के कारण जनहित में जिला प्रशासन के द्वारा पिछले कई वर्षौ से मण्डला - महाराजपुर क्षेत्र में हमेशा के लिए डम्फरो पर बैन लगा दिया गया है। प्रशासन के जनहितेषी निर्णय से दुर्घटनाएं होना बंद हो गई है। और खनिज की चोरीयो मे लगाम लगी हुई है।
वही सिवनी के धूमा क्षेत्र के डम्फर मालिको के द्वारा जिस तरह बेरोकटोक सिंगल रोड पर अपने डंफरो से बिना रॉयल्टी के गिट्टी सप्लाई और रेत की अधिक मात्रा में स्टॉक डंपिंग की जा रही है तो सह ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनिज और पुलिस विभाग की ही सह पर बैखौफ टैक्स की चोरी की जा रही है वही ओवर लॉड डम्फर सिंगल सडको पर फर्राटे मार रहे हैं और अन्य छोटे वाहनों को ग्रासिग में साइड देने के बजाय आने-जाने वाहनों को कट मार कर वाहनो को छति पहुचा रहे हैं। ओवरलोड डंपर आने जाने वाले अन्य वाहनों को साइड देते ही नहीं बल्कि तेज रफ्तार से कट मार कर नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं पुलिस और खनिज विभाग की लापरवाही से ओवर लॉड डम्फरो पर नही होने वाली चालानी कार्रवाईयो से शासन को नुकसान पहुँच रहा है। वहीं पुलिस और खनिज विभाग की लापरवाही और सह पर व्यस्त सिंगल यातायात सडक पर ओवर लॉड डम्फरो का तेज रफ्तार से फर्राटे मार कर चलना किसी बड़ी दुर्घटना और लोगों की मौत की वजह बन सकता है।
जिला प्रशासन को गम्भीरता दिखाकर पुलिस और खनिज विभाग की लापरवाही पर नकेल कसते हुये एंव डम्फरो पर कार्यवाही के साथ ही धूमा से कहानी ,धनोरा पलारी सिंगल व्यस्त मार्ग पर दौड रहे ओवर लॉड डम्फरो पर रोक लगा देनी चाहिए।
वही इनका यह कहना है :-
एम एल राहांगडाले थाना प्रभारी धूमा

No comments:
Post a Comment