BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तालाब में डूब जाने से तीन बहनों की हुई मौत, नहाते समय हुआ हादसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 18, 2020

तालाब में डूब जाने से तीन बहनों की हुई मौत, नहाते समय हुआ हादसा

रेवांचल टाइम्स - मुख्यालय से 60 किलोमीटर की दूरी पर थाना शहपुरा के अंतर्गत गनपुरा गांव में तीन बहनों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई  हृदय विदारक घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव का जमावड़ा तालाब में लग गया मृतक बहनें एक ही परिवार की बताई जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक दोपहर को गांव में बने तालाब में एक ही परिवार की तीन लडकी वर्षा झारिया उम्र 17 वर्ष , कंचन झारिया उम्र 16, वर्ष वंदना झारिया उम्र 14 वर्ष तालाब में नहाने गई थी उसी दौरान तीनों बहनों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है घटना की सूचना लगते ही शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए शवों को शहपुरा लाया गया जहां शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया शहपुरा पुलिस मर्ग कायम करते हुए पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है ।


 गौरतलब है कि इसी साल गनपुरा गांव में ग्राम पंचायत के द्वारा तालाब निर्माण करवाया गया था ग्रामीणों ने बताया कि तालाब अधिक गहरा होने के कारण संभवत तीनों बहनें गहरे पानी में चली गई जिसके कारण हादसे का शिकार हो गई ।

No comments:

Post a Comment