BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 23, 2020

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध मण्डला पुलिस की कार्यवाही



               एसडीओपी मण्डला ने अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रक को किया जप्त

  रेवांचल टाइम्स जिले मे अवैध रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध मंङला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । मंङला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो के अपने- अपने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से लगाम लगाते हुये लगातार कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। 

           

इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.2020 को एसडीओपी मण्डला सुश्री आकांक्षा उपाध्याय तथा डीएसपी सुश्री कल्याणी वरकड़े द्वारा रोड पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मण्डला नैनपुर रोड पर सतबहनी मंदिर के पास अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की चैकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एसडीओपी मण्डला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 6014 को रोककर चैक किया किया । पुलिस द्वारा उक्त ट्रक में रेत भरी होना पाये जाने पर ट्रक चालक अतुल पिता धनीराम यादव उम्र 27 साल निवासी मानिकपुर निवास से ट्रक में भरी हुई रेत के परिवहन के संबंध में वैध कागजात तथा रायल्टी के बारे में पूछा गया तो चालक द्वारा रेत परिवहन के संबंध मे कोई कागजात नही होना बताया गया। उक्त ट्रक द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन करना पाये जाने पर मण्डला पुलिस टीम द्वारा मौक पर ही ट्रक को विधिवत जप्त कर थाना बम्हनी पर खड़ा करवाया गया है तथा उक्त वाहन और मालिक के विरुद्ध अवैध रुप से रेत का परिवहन करने के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी मण्डला सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, डीएसपी सुश्री कल्याणी वरकड़े तथा हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

No comments:

Post a Comment