BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी: स्वास्थ्य विभाग की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 5, 2020

सिवनी: स्वास्थ्य विभाग की बैठक संपन्न

 रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा शनिवार 5 सितम्बर को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कार्य योजना से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी.मेशराम, सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा अधिकारियों से उपचारत मरीजों की जानकारी तथा विगत दिवस पॉजिटिव पाए गए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री व फस्ट कॉन्टेक्ट में आए लोगों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने प्राप्त करने तथा आईसीएमआर जबलपुर, छिंदवाड़ा को प्रेषित नमूनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर इन लैबो लंबित रिपोर्टों की संख्या के मद्देनजर इमरजेंसी केस वाले संदिग्ध मरीज के नमूनों को ट्रु-नॅाट मशीन में ही परीक्षण किए जाने के निर्देश दिए ट्रु-नॉट प्रभारी डॉ जयज काकोड़िया को दिए।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment