BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी से अरी कटंगी मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 27, 2020

सिवनी से अरी कटंगी मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील



रेवांचल टाइम्स:- जिला मुख्यालय से कटंगी होते हुए महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम बोन कट्टा तक 75 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य विगत 2 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया गया था, जहां अहमदाबाद से संचालित निजी कंपनी वीआरएस कार्य किया था।

लेकिन रखरखाव न होने से मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है।

जहां प्रतिदिन चौपहिया वाहनों के अनियंत्रित होने से बड़ी व छोटी सड़क दुर्घटना घटित हो रही है।

दुर्दशा का शिकार इस मार्ग में अनियंत्रित होकर ट्रक चालक द्वारा सायकिल सवार को मौत के घाट उतार दिया था।

हालाकि इसके बाद स्थानीय ग्रामवासियों ने चकाजाम कर क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने की मांग अवश्य की थी,लेकिन आज भी स्थितियां जस की तस है।

सड़क के क्षतिग्रस्त होने की एक प्रमुख वजह सिवनी से नागपुर के मध्य फोरलेन निर्माण के लिए बंद हुए मार्ग भी है, जहां अब प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन नागपुर एवं बालाघाट से कटंगी होकर जबलपुर सहित उत्तर क्षेत्र में स्थित राज्यों की ओर आवागमन कर रहे है।

दिनभर सड़कों पर ट्रकों की धमाचौकड़ी से पूरा क्षेत्र भयभीत है, लेकिन आज तक एमपी आरडीसी के अधिकारियों ने मार्ग का दुरुस्ती करण तो दूर उसका अवलोकन करना उचित नहीं समझा है।


कलेक्टर के निर्देश भी ताक पर


अगस्त माह में भारी बारिश के बाद जिला मुख्यालय से विभिन्न जिलों एवं विकास खंडों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को परिवहन योग्य बनाने के लिए कलेक्टर सिवनी द्वारा संबंधित अधिकारी विभागों को दिशा निर्देश अवश्य दिए गए थे,लेकिन इसका अनुपालन आज तक नहीं हो पाया है,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण सिवनी से कटंगी मार्ग है,जिसकी स्थिति प्रतिदिन और गंभीर होती जा रही है।

सवाल यह है कि क्या एमपीआरडीसी के अधिकारियों पर प्रशासनिक निर्देश भी प्रभाव नहीं डाल रहे या फिर वे इतने निरंकुश हो चुके हैं कि अपने कर्तव्यों को भी पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं।


ये क्या कहते है


सिवनी से कटंगी सड़क निर्माण के दौरान भारी वाहनों के हिसाब से कार्य डीपीआर में शामिल नहीं थी, प्रतिदिन नागपुर से आने वाले ओवरलोड वाहन मार्ग को क्षति ग्रस्त कर रहे हैं। विभाग द्वारा यातायात व परिवहन विभाग को पत्र लिख इस मार्ग से क्षमता से अधिक वाहनों का आवागमन बंद करने का अनुरोध किया गया था,लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई है। 

आगामी 1 अक्टूबर से अधिकृत ठेकेदार द्वारा मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 

गगन बब्बर जिला प्रबंधक एमपीआरडीसी छिंदवाड़ा


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment