BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला सिवनी के ग्राम मुंगवानी में वैनगंगा नदी में दो व्यक्तियों के डूबने की सूचना पर तत्काल बाढ, आपदा एवं राहत के लिए गठित रेस्‍क्यू दल द्वारा मौके पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 4, 2020

जिला सिवनी के ग्राम मुंगवानी में वैनगंगा नदी में दो व्यक्तियों के डूबने की सूचना पर तत्काल बाढ, आपदा एवं राहत के लिए गठित रेस्‍क्यू दल द्वारा मौके पर

 लगातार सर्चिंग कर दोनों व्यक्तियों के शव खोजे गये

रेवांचल टाइम्स सिवनी:- दिनांक 3/09/2020 को तहसील सिवनी के ग्राम मुंगवानी में वैनगंगा नदी में दो व्यक्तियों के डूब जाने की सूचना पर डा0 राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार बाढ, आपदा एवं राहत के लिए गठित रेस्‍क्‍यू टीम प्रभारी लक्ष्मी बगोठिया पीसी एसडीईआरएफ एवं सैनिक ललित, सैनिक अनिल , सैनिक शीलचंद, सैनिक मुकेश, सैनिक गुलाब, सैनिक  सरिता, सैनिक गायत्री, सैनिक रंजना मय रेस्क्यू सामग्री के बीरन सिंह बघेल घटनास्थल पर पहुंचे एवं वैनगंगा नदी में डूबे हुए व्यक्तियों की सघन सर्चिंग की गई ।
कलेक्टर एवं एस.पी. सिवनी के द्वारा घटनास्थल पर उपस्थित टीम से लगातार सर्चिंग करने एवं डूबे हुए व्यक्तियों की खोजबीन की जानकारी प्राप्त कर मार्गदर्शित किया गया।
सर्चिंग दल के लगातार प्रयासों से दिनांक 04/09/2020 को प्रातः दोनों डूबे हुए व्यक्तियों का शव बैनगंगा नदी से निकाला गया।

बैनगंगा नदी में डूबे मृतक अपूर्व जैन पिता संदीप उम्र 21 वर्ष सिद्धांत जैन पिता अक्षय जैन उम्र 27 निवासी अमरपाटन जिला सतना के रहने वाले हैं ।

रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment