BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उत्कृष्ट स्कूल बरघाट को मुख्यमंत्री की ओर से मिली राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 25, 2020

उत्कृष्ट स्कूल बरघाट को मुख्यमंत्री की ओर से मिली राशि

 



रेवांचल टाइम्स:- मध्य प्रदेश सरकार की प्रतिभाषाली विधार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट स्कूल बरघाट को मुख्यमंत्री के द्वारा लेपटॉप प्रदाय की राशि 25-25 हजार डाली गई है। 

बरघाट क्षेत्र के 12 छात्र छात्राओं को भी राशि मिली। 

साथ ही उपस्थित जनपरक़्तिनिधियो ने इन पुरष्कृत मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र बाँटा।

इस पूरे कार्यक्रम का लाइव शो आयोजन उत्कृष्ट स्कूल बरघाट में स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया गया था। 

जिसमे बरघाट क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह ककोडिया उपस्थित रहे। 

जनपद अध्यक्ष सुनील तेकाम, गोमती ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य) व विमला वरकडे (जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित रही।

बी.ई.ओ मार्को ,एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल विमल ठाकुर एवं सभी शिक्षक परिवार की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

जिन छात्र छात्राओं को योजना का लाभ मिला उनमें – पलक शरणागत, प्रीति, साक्षी शरणागत, पायल वासनिक, प्रियांशु रजक, पूर्वा बिसेन, राज देशमुख, हर्षित रहांगडले, दीक्षा बिसेन, तृप्ति भैरम , प्रज्ञा, स्वाति रहांगडाले आदि छात्र- छात्राओं को परमश्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलो से प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment