BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पाथरगांव में सीना ठोक कर ठेकेदार कर रहा अनियमितताएं, पंचायत की राशि दोबारा होगी बर्बाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

पाथरगांव में सीना ठोक कर ठेकेदार कर रहा अनियमितताएं, पंचायत की राशि दोबारा होगी बर्बाद




सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जनहित के कार्य सिर्फ कमाई का जरिया भर हो गए हैं। शासन से जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन के माध्यम से कराने वाले ठेकेदारों को नजर आता है।  उन्हे यह नहीं दिखाई देता कि आखिर कार्य की गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए। ऐसी ही कहानी बयां करता है।  पाथरगांव जहाॅ अनेक  परेशानियों  का ऐसा आलम है कि ग्रामीण भी परेशान हो चुके है।


- पंहुच मार्ग और पुल बदहाल                                     

पाथरगांव से बाजारटोला पंहुच मार्ग चट्टानो के बीच बने पथरीले मार्ग से होकर गुजरता है जिसके चलते अनेक वाहन पंचर हो जाते है, इस संबंध में सरपंच         मीरा एड़े ने बताया कि उक्त मार्ग का प्रस्ताव भेजा जा चुका है लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। इसके बाद बाजारटोला पंहुचते ही जयस्तंभ चैराहे पर बारिश के दिनो में दलदल और पास ही स्थित ऐसा सभामंच है जिसका तल कभी भी धंस सकता है और यदि किसी कार्यक्रम के दौरान ऐसा हुआ तो हादसा होना लाजिमी है। इसके अलावा पाथरगांव से अमेड़ा (प) जाने वाले मार्ग पर बना पुल अपनी दुर्दसा की कहानी बयां कर रहा है और यह कभी भी हादसे को अंजाम दे सकता है।


- ठेकेदार के कारण जनता का पैसा बर्बाद 

सभामंच के मामले में सरपंच मीरा एड़े का कहना है कि अब जो बन गया सो बन गया, इस सभामंच के पुनर्निमाण हेतु ठेकेदार शेखर सातपुते को बता दिया गया है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि इस निर्माण के लिए निधि कहां से व्यय करेंगे तो उनका जवाब था पंचायत से ही निधी व्यय की जाएगी। ऐसे में यह तो स्पष्ट है कि ठेकेदार की घटिया कार्यप्रणाली का खामियाजा एक बार फिर जनता के पैसो से भुगतान किया जाएगा।


- सड़क निर्माण में भारी अनियमितता 

वहीं हाल ही में सड़क ठेकेदार शेखर सातपुते के द्वारा सीसी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है, उक्त ठेकेदार से निर्माणाधाीन सड़क की कुल लागत पूछी गई तो वह बता नहीं पाया तो वहीं इस सड़के हेतु पाईप का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।  पूछने पर ठेकेदार बगले छांकते रहा और इसके लिए ग्राम पंचायत के सचिव को फोन पर पूछता रहा। वर्तमान में बनाई जा रही सड़क में दरारे स्पष्ट दिखाई दे रही है और इसे ढंकने के लिए लीपापोती का काम भी बदस्तूर जारी है। उक्त ठेकेदार द्वारा  जितनी भी सड़के बनाई गई है सभी की जांच की जानी चाहिए क्योंकि प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त ठेकेदार की अधिकतर सड़के 06 माह से 01 वर्ष के भीतर अपनी घटिया गुणवत्ता का प्रदर्शन स्वयं कर देती है।


- इनका कहना है 

पहले चैराहे पर मिट्टी डाली गई थी अब मुरूम डाला गया है। यहां के लोग इतना उपद्रव करते है क्या बताए ? कोई सरपंच और सचिव वहां बैठा रहेगा क्या ? मेरे घर से सभामंच बहुत दूर है, मै रोज जाना आना नहीं कर सकती वहां। सभामंच को दोबारा बनवा देंगे। देवीमंच के पास बन रहे सभामंच को भी करवा लेंगे दुरूस्त उसमें क्या बड़ी बात है ? गोंडीटोला रोड़ की भी  शिकायत हुई, हमने उसको बोला अच्छा सीमेंट लाया करो क्योंकि चलना तो मेरे को भी है।

मीरा एड़े,                     सरपंच पाथरगांव


ठेकेदार द्वारा बिल्कुल घटिया काम गांव में किया जाता रहा है, इंजिनियरों द्वारा सभी सड़कों की जांच की जानी चाहिए और ग्राम की राषि का दुरूपयोग किया जा रहा है इसके लिए जिम्मेदारों  द्वारा उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।

 युवराज पटले,।            ग्रामीण पाथरगांव                         *

रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment