BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नीमटोला में अस्वच्छता का जोर, कचरा डंपिंग के लिए सारे नियम कर दिए दरकिनार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 30, 2020

नीमटोला में अस्वच्छता का जोर, कचरा डंपिंग के लिए सारे नियम कर दिए दरकिनार


रेवांचल टाइम्स - लांजी नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 15 नीमटोला में नाले के समीप नगर परिषद के द्वारा शहर का कचरा डंप किया जा रहा है, जो कि निमटोला और कालीमाटी के बीच स्थित नाले के पास है और यहीं से एक कच्चा मार्ग बिसोनी के लिए बनाया गया है। इसके अलावा इस स्थान पर नगर परिषद के पेट्रोल पंप हेतु जमीन का निरीक्षण भी अधिकारियों द्वारा हाल ही में किया गया था और कचरा डंपिंग स्थल पर पेट्रोल पंप बनाया जाना अनुचित प्रतित होता है।


- एनजीटी के नियमों का उल्लंघन

वही इस संबंध में जहां नगर परिषद निवर्तमान उपाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने कहा कि इस स्थान पर शहर का कचरा डंप करना एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन है क्योंकि यह कचरा वहां स्थित नाले में जा रहा है और यह समझ से परे है कि ऐसे स्थान पर नगर परिषद सीएमओ प्रफुल्ल गठरे द्वारा यह कहा जाना कि लांजी एसडीएम के मौखिक आदेश पर यह किया गया। इस संबंध में लांजी नगर परिषद सीएमओ गठरे का कहना है कि लांजी एसडीएम के मौखिक आदेश पर उक्त भूमि पर कचरा डंप किया जा रहा है तो क्या मौखिक आदेष पर प्रषासकीय कार्य आजकल संपन्न होने लगे है ?यह एक जिज्ञासु सवाल है।


ऐसे में यह विचारणीय प्रश्न है कि लांजी दुर्ग राजमार्ग के समीप कचरे का डंप किया जाना और उक्त मुख्य मार्ग पर गंदगी के पसरे आलम से आवागमन में परेशानी प्रशासन की आंखों के सामने क्यों नजर नहीं आ रही है।


हमारे यहाॅ से इस मामले का प्रकरण आया था, विदित हो कि कचरे की डंपिंग सिर्फ शासकीय भूमि पर की जा सकती है और इसके लिए अन्यत्र कहीं उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं थी जिस कारण सिर्फ वहीं डंपिंग किया जा सकता था। इस मामले का प्रस्ताव जिले में भेजा गया है। जहाॅ तक नाले की बात है तो नाला भी बरसाती नाला है तो इससे पर्यावरण को कोई नुकसान वाली बात ही नहीं है। itजहाॅ तक सफाई की बात है तो आज मैने प्रभार लिया है आवागमन में परेषानी ना हो इसके लिए सफाई करवाई जाएगी।

आर.पी. मार्काे, तहसीलदार


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment