रेवांचल टाइम्स - जिला परिवहन कार्यालय डिंडोरी में कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया हेल्प डेस्क के शुभारंभ के पश्चात कलेक्टर ने कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण भी किया इस कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे, पुष्प कुमार प्रधान के साथ समस्त कार्यालय स्टाफ कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए उपस्थित रहे आरटीओ ऑफिस में यह हेल्प डेस्क नवागत परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के निर्देशानुसार आम जन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया. सामान्यतः यह देखने में आता है कि आमजन को आरटीओ ऑफिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी नहीं होती की किस शाखा में कौन सा काम होता है या किसी कार्य के लिए कौन से दस्तावेज की आवश्यकता होती है इस कारण आमजन बाहरी अनाधिकृत लोगों के संपर्क में आ जाते हैं तथा विभिन्न प्रकार की परेशानियों में पढ़ते हैं अतः आमजन के लिए आरटीओ ऑफिस में यह नवीन पहल की गई है ।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की रिपोर्ट
Gold Silver Price: तेजी से गिरी सोने-चांदी की वायदा कीमत, जानिए कितना हुआ दाम


No comments:
Post a Comment