मामला जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरली का
रेवांचल टाइम्स बालाघाट। जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दूर ली से दिनांक 10/09/2020 के रात्रि में अज्ञात लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर ग्राम पंचायत भवन से एलईडी टीवी कंप्यूटर मॉनिटर एवं दिवाल घड़ी अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी की गई
इस संबंध में ग्राम पंचायत डोरली के सहायक सचिव पवन पिलारे द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन की तरह ग्राम पंचायत भवन में ताला लगाया जाता था वारदात दिनांक के समय भी पंचायत भवन में ताला लगा हुआ था किंतु अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी का अंजाम दिया गया
बता दें कि प्रतिदिन की तरह रोजगार सहायक पवन पिलाते के द्वारा शासकीय कार्य करने ग्राम पंचायत भवन पहुंचा तो देखा की ग्राम पंचायत का ताला टूटा हुआ है इसकी जानकारी रोजगार सहायक द्वारा ग्रामीणों को दी गई
इस संबंध में रोजगार सहायक पवन पिलारे के द्वारा थाना प्रभारी लांजी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच कराने की मांग की गई है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट
बुढ़ापे में पोर्न स्टार बना चर्च का पादरी



No comments:
Post a Comment