रेवांचल टाइम्स - थाना बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर के पोषक ग्राम बिजौरा निवासी वर्षा खैरवार पति अश्विनी खैरवार आज थाना प्रभारी की शिकायत लेकर आज एसपी कार्यालय पहुंची। जिसकी फरियाद एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल द्वारा सुनी गई तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए गए है। आपको बता दें कि पति-पत्नी आपसी झगड़े की शिकायत लेकर दोनों थाना आ गये थे फरियादी की फरियाद सुनने के बदले उसे अपशब्द कहने लगे। जब उक्त व्यक्ति बिना शिकायत लिखाए वापस जाने लगा तो थाना प्रभारी अनुराग जामदार एवं एक अन्य एएसआई के द्वारा वापस बुलाकर उसे बेत से जबरन पिटाई कर दी गई। पति को पिटते हुए देख पत्नी का दिल भर आया तो उसने पुलिस को मारने से मना की जिस पर थाना प्रभारी द्वारा महिला को पीटकर उसे महिला पुलिस के कमरे में बंद कर दिया तथा पति को जिंदगी भर जेल में सड़ाने की धमकी देकर हथकड़ी लगाकर डिंडौरी भेज दिया गया जिसे जमानत कराके महिला द्वारा एसपी कार्यालय पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त महिला द्वारा उच्चाधिकारियों से अपील की गई है कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Thursday, September 17, 2020
पुलिस ने फरियादी की ही बेंतों से की धुनाई पुलिस अधीक्षक ने दिया जाँच का अस्वासन
रेवांचल टाइम्स - थाना बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर के पोषक ग्राम बिजौरा निवासी वर्षा खैरवार पति अश्विनी खैरवार आज थाना प्रभारी की शिकायत लेकर आज एसपी कार्यालय पहुंची। जिसकी फरियाद एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल द्वारा सुनी गई तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए गए है। आपको बता दें कि पति-पत्नी आपसी झगड़े की शिकायत लेकर दोनों थाना आ गये थे फरियादी की फरियाद सुनने के बदले उसे अपशब्द कहने लगे। जब उक्त व्यक्ति बिना शिकायत लिखाए वापस जाने लगा तो थाना प्रभारी अनुराग जामदार एवं एक अन्य एएसआई के द्वारा वापस बुलाकर उसे बेत से जबरन पिटाई कर दी गई। पति को पिटते हुए देख पत्नी का दिल भर आया तो उसने पुलिस को मारने से मना की जिस पर थाना प्रभारी द्वारा महिला को पीटकर उसे महिला पुलिस के कमरे में बंद कर दिया तथा पति को जिंदगी भर जेल में सड़ाने की धमकी देकर हथकड़ी लगाकर डिंडौरी भेज दिया गया जिसे जमानत कराके महिला द्वारा एसपी कार्यालय पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उक्त महिला द्वारा उच्चाधिकारियों से अपील की गई है कि इस संबंध में निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment