जगह जगह रखें रेत के अवैध भंडारण में एडीएम बिछिया कर रही है कार्रवाई, माफियाओ को खनिज विभाग दे रहा है संरक्षण
रेवांचल टाइम्स - जिले में खनिज विभाग की मिलीभगत के कारण रेत माफियाओं ने जिले की नदी नालों से रात दिन रेत निकाल कर खोखला कर दिया है वही अब इन रेत के अबैध भंडारण और परिवहन पर बिछिया अनुविभागीय अधिकारी ने लगातार कार्यवाही कर रही है लगातार कार्यवाही से रेत माफियाओं पर अब डर की लकीरें दिखने लगी है।
आज फिर एस डी एम बिछिया ने सुरपन नदी के किनारे ग्राम देवारा और बोकर से 108 घन मीटर और 66 घन मीटर अबैध रखें रेत भंडारण को अपने कब्जे में लिया है। एस डी एम की लगातार कार्यवाही से रेत माफिया परेशान है और माइनिग विभाग के साथ अपना सेटप बनाने के बाद इनके लिए ये नई परेशनी बिछिया की एस डी एम बन गई है
वही माइनिग विभाग ने अबैध रेत के परिवहन में अपने रेट तय कर रखा है ट्रक, 407, और ट्रेक्टर के अलग अलग रेट तय किया गया है और जिस गाड़ी की मंथिली नही आती तो तत्काल कार्यवाही की जाती है।
वही रेत के अबैध उत्खनन कर भंडारण की गई रेत जब्ती की कार्रवाई की गई ज्ञातव्य हो की नारा, दिवारा, बगली, बोकर,मांद, टेडिया नाला, बरसपुर, भवरदा, आदि अनेक क्षेत्रो से लगातार रेत का अवैध भंडारण और परिवहन का कारोबार बड़ी पैमाने पर चल रहा है जिसको लेकर प्रशासन को लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है।
पर जिले का माइनिग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपना अपना हिस्सा बटोरने में लगे है और हाथ मे हाथ रखे बैठे हुये है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश श्रीवास की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment