रेवांचल टाइम्स - भारत का सबसे अच्छा और हृदय प्रदेश कहे जाने वाला मध्य प्रदेश अब धीरे-धीरे कौशल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव का कारण केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, स्वयंसेवी संगठन निजी व्यावसायिक संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र जिन्होंने सामूहिक रूप से प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में अनोखी पहल की है कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जन शिक्षण संस्थान जो भारत के विभिन्न प्रांतों में स्थित है जिसका उद्देश्य जिले के अंतर्गत 15 से 45 आयु वर्ग के बेरोजगार नवसाक्षर साला त्यागी विशेष रुप से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं वंचित समूह तथा प्रवासी मजदूरों को उनकी आवश्यकता एवं रुचि के अनुरूप रोजगार रोजगार परक व्यवसाय शिक्षा प्रदान कर उनका कौशल बढ़ाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है जिससे कि लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करें तथा अपनी आजीविका चलाने में सक्षम होकर समाज और देश के विकास की मुख्यधारा में जुड़ सकें. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश के संस्थान के प्रशिक्षकों,, मैं से उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया इसके लिए शिक्षक दिवस की तरह कौशल्याचार्य अवार्ड की घोषणा की गई थी जिसके लिए सभी जन शिक्षण संस्थान से प्रत्येक ट्रेड के लिए योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए प्रक्रिया के अनुसार इस अवार्ड का परिणाम 4 सितंबर को घोषित किया गया, अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि देश के विभिन्न जन शिक्षा संस्थानों में से मध्य प्रदेश के जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों को कौशल्याचार्य अवार्ड के लिए चयनित किया गया है, चयनित प्रशिक्षकों को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के माननीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा 10 सितंबर 2020 को मध्यान्ह 12:00 बजे ऑनलाइन बी सी के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा जिसका लाभ जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों के साथ उनके लाभार्थी भी उठा सकेंगे.जन शिक्षा संस्थान डिंडोरी के निदेशक एवं स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित प्रशिक्षकों से प्रेरणा लेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा उन्हें आदर्श मानकर भविष्य में कार्य करते हुए संस्थान के लक्ष्य एवं उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने तथा उत्कृष्ठ कार्य कर जन सेवा की प्रेरणा ली. ज़न शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं स्टाफ को शुभकामना एवं सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की रिपोर्ट डिंडोरी

No comments:
Post a Comment