BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अपने ही घर में नही रह पा रहे एक परिवार के 7 सदस्य,गाँव के ही एक व्यक्ति ने दी है गांव में न घुसने की धमकी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 4, 2020

अपने ही घर में नही रह पा रहे एक परिवार के 7 सदस्य,गाँव के ही एक व्यक्ति ने दी है गांव में न घुसने की धमकी



जंगल मे रहने को मजबूर हो गया परिवार

रेवांचल टाइम्स - बिछिया मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम गुडली निवासी राजकुमार पड़वार और उसका परिवार जान से खत्म कर देने की धमकी मिलने के बाद दर-बदर की ठोकरे खा रहा है । वो कही जंगल में तो कही सड़क किनारे परिवार के साथ सोने को मजबूर हो गया है । मामला ये है कि राजकुमार के पड़ोसी ने राजकुमार और उसके परिवार के ऊपर जेवर चोरी करने और मुर्गा की बली देकर टोटका करने का आरोप लगाया और घर मे घुसकर अपने साथियो के साथ राजकुमार और उसके परिवार की महिलाओं और बच्चों को बहुत पीटा। इसकी शिकायत राजकुमार ने स्थानीय पुलिस थाने बिछिया में भी की किंतु राजकुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा साधारण FIR दर्ज की गई । राजकुमार द्वारा बताए गए घटनाक्रम के अनुसार पुलिस द्वारा FIR दर्ज नही की गई और न ही कोई उचित कार्यवाई की गई जिससे परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक मण्डला और कलेक्टर मण्डला को लिखित शिकायत की है ।

       वर्तमान में राजकुमार और उसका परिवार डर के कारण गाँव मे नही जा पा रहा है क्योंकि गांव में उसके पड़ोसी गुलाब कुशराम के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है और उसकी फसल को भी काट लेने की धमकी दी गई है ।

No comments:

Post a Comment