BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना अरी की कार्यवाही अवैध कच्ची महुआ शराब 65 लीटर जप्ती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 27, 2020

थाना अरी की कार्यवाही अवैध कच्ची महुआ शराब 65 लीटर जप्ती


रेवांचल टाइम्स:- पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन पर पुलिस अति. अधीक्षक सिवनी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बरघाट के दिशानिर्देश अभियान के दौरान थाना प्रभारी अरी उनि. देवेन्द्र उइके एवं हमराह अरी स्टाफ के दिनांक 27/09/2020 को ग्राम दाैंदीवादा में काटा बर्रा तालाब के पास जितेन्द्र नान्नने द्वारा अधिक मात्रा में शराब  रखने की मुखबिर सूचना पर समक्ष गवाहान एवं हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर आरोपी जितेन्द्र नान्नने पिता मोहनलाल नान्नने उम्र 30 वर्ष निवासी दाैंदीवादा के कब्जा से हाथ भट्टी महुआ की अवैध कच्ची शराब कुल 65 लीटर कीमती 5200 रुपए की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाया जाने से अपराध क्रमांक 186/2020 धारा 34(2) आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अरी उनि. देवेन्द्र उइके, प्रआर. 149 थान सिंह शरणागत, प्रआर. 158 संतोष बैन, आर. 335 तुलसीराम, आर. 410 कमलसिंह, आर. 513 आशीष ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment