BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आख़िर किस बात का लिया जाता है 300 रुपये प्रतिमाह जिले की आंगनवाडी कार्यकर्ताओ से - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 8, 2020

आख़िर किस बात का लिया जाता है 300 रुपये प्रतिमाह जिले की आंगनवाडी कार्यकर्ताओ से


 परियोजना अधिकारियों पर लगे अबैध वसूली के गंभीर आरोप

रेवांचल टाइम्स - जिले की ऑगनवाडी कार्यकर्ताओ ने जिले में चल रही अबैध वसूली की शिकायत कलेक्टर से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक कि, की आख़िर किस बात का हर महीने खण्ड परियोजना अधिकारियों और सुपरवाइजरों प्रत्येक कार्यकताओं से तीन सौ रुपये की माग की जाती है जिसकी जांच अब जे ड़ी कार्यालय जबलपुर तक पहुँच चुकी है जांच से भयभीत जिला कार्यक्रम अधिकारी और खंड परियोजना अधिकारी अब हस्ताक्षर अभियान चला रहे है और इस अवैध वसूली के नाम पर बाल महिला विकास परियोजना अधिकारीयो के द्वारा जिले की प्रत्येक आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ पर हस्ताक्षर हेतु डाला जा रहा दबाव
         खबर है कि महिला बाल विकास कार्यालय मंडला में जून 2020 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवम सहायिकाओ द्वारा उक्त कार्यालय में कार्यरत परियोजना अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक ऑगनवाडी केंद्रों से 300 रु,प्रतिमाह के हिसाब से अवैध वसूली के संबंध मे देश के प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखित शिकायत की गई थी। जिसकी प्रतिलिपि अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित किया गया था जिस पर विभाग कार्यवाही के डर से बौखलाये हुए है वही परियोजना अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे मण्डला,सजीव मोहर परियोजना अधिकारी नारायणगंज, दीपशिखा विश्वकर्मा परियोजना अधिकारी निवास, परियोजना अधिकारी बीजाडांडी, रेखा सैयाम परियोजना अधिकारी नैनपुर एवम इन सब कि प्रमुख जो की जिले में अंगत की तरह पैर जमाये हुए आयशा परवीन कुरैशी परियोजना मण्डला द्वारा अपने अपने बचाव हेतु अपने अधिनस्त सुपरवाइजरो और अपने चहेते कार्यकर्ताओं के माध्यम से मण्डला जिले के सभी परियोजनाओं के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाडी कार्यकर्ता एवम सहायिकाओं के ऊपर दबाव बनाकर इनके द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता साबित कर इनसे अवैध वसूली नही की जाती है इस सम्बंध में जगह जगह मीटिंग कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है
 वही प्रत्येक विकास खण्ड की कार्यकताओं के ऊपर दबाव बनाते हुए है और बात नोकरी में न बन जाये इस कारण से भयभीत नजर आ रहे है और ये सभी से हस्ताक्षर करवाने को मजबूर है इससे पहले भी जिले में अपनी जड़ जमाये हुए ट्रासफर के बाद में इस जिले से न जाने पड़े इसलिए न्यायालय से स्टे लेकर अपनी सेवाएं दे रही मुखिया आएशा परवीन कुरैशी परियोजना मण्डला द्वारा अन्य कृत्य पर विभाग द्वारा इनका ट्रान्सफर होने के पश्चात भी अपना दबदबा कायम रखते हुए अवैध वसूली,अधिनस्त कर्मचारियों को प्रताड़ना,खाद्यान्न, गमन जैसे कृत्यों को अंजाम दे चुकी है और वर्तमान में दे रही है। इनकी अनेक बार शिकायतें हुई पर हुई शिकायतों में जांच क्या हुई आज तक रहस्य बना हुआ है जल्द ही विभाग ने यदी इन कर्मचारियों के सबंध में कार्यवाही नही की तो मण्डला बाल महिला विकास विभाग विनाश के गर्त में चला जायेगा। और बेचारी कमजोर ऑगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका हमेशा ही अपनी नोकरी गवाने के डर से शिकायतें नही करती है जिस कारण आये दिन इनका शोषण हो रहा है ये सभी अपने साथ हो रहे अन्याय को लेकर अब चुप रहने वाली नही है और जिला परियोजना अधिकारियों की मनमानी अबैध वसूली की शिकायत जिले की समस्त ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री मंत्री तक अपनी बात रखी एव शिकायत की प्रतिलिपियाँ प्रदेश के मुखिया तक अपनी बात रखी है की आये दिन 24 घण्टे काम करने वाली ऑगनवाडी कार्यकता और सहायिका से आख़िर  किस बात का तीन सौ रुपये प्रतिमाह प्रति कार्यकर्ताओं से लिया जाता है यह सोचनीय विषय है।
         अब देखना यह की इनकी शिकायतों में आख़िर क्या कार्यवाही होती या फिर फ़ाईल का हिस्सा ही बन कर रह जायेगी।
                    इनका कहना
       जानकारी प्राप्त हुई कि जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने परियोजनाओं अधिकारियों की तीन सौ रुपये प्रतिमाह मांगने की शिकायत की जिसकी जांच जे ड़ी कार्यालय जबलपुर के यहाँ से चल रही है पर कार्यकर्ताओं ने जो आरोप लगाए है वो वेबुनियाद अगर परियोजनाओं के द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है तो जाँच में सामने आ ही जाऐगा।
                            स्वेता तड़वे
       जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी मंडला

             जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं से विकास खण्ड परियोजना अधिकारी के द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है जिले के सभी तेईस सौ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से फ़ाइल ख़र्च के नाम पर तीन सौ रुपये प्रतिमाह प्रत्येक कार्यकर्ता से लिया जा रहा है ये पैसा सुपरवाइजर के और परियोजना अधिकारी के करीबी चहेतों के माध्यम से पैसे वसूले जाते है पैसे नही देने पर कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाता है और कामो मे त्रुटियां निकल कर मानिसक प्रतिडित किया जाता है जिसकी शिकायतें कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेक बार लिखित और मौखिक अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है और इन सब अधिकारियों की मनमानी के चलते धरना तक दिया अब जिले की सब कार्यकर्ता परेशान होकर कलेक्टर महोदय से लेकर प्रधानमंत्री महोदय तक शिकायते की है अगर सूक्ष्मता से जाँच की जाए तो जिले और परियोजनाओं के द्वारा किये गए अनेक भ्रष्टाचार सामने निकल कर सामने आएंगे।
                              जानकी बैरागी
              जिला अध्यक्ष ऑगनवाडी कार्यकर्ता समूह मंडला

रेवांचल टाइम्स से मुकेश श्रीवास की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment