BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी जिले में 25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 181 एक्टिव केस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 18, 2020

सिवनी जिले में 25 नए मरीज मिलें, वही 11 हुए डिस्चार्ज कोरोना के 181 एक्टिव केस


रेवांचल टाइम्स सिवनी:- सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें धनौरा की 50 वर्षीय, 45 वर्षीय क्रमश: 2 महिलायें, लखनादौन के 25 वर्षीय एवं 47 वर्षीय पुरूष तथा 80 वर्षीय वृध्द, केवलारी के 24 वर्षीय एवं 50 वर्षीय पुरूष, कुरई का 31 वर्षीय एवं 34 वर्षीय पुरूष, घंसौर के 23 वर्षीय, 27 वर्षीय, 28 वर्षीय एवं 30 वर्षीय तथा 34 वर्षीय क्रमश: 5 पुरूष पॉजिटिव पाये गए हैं। 

इसी तरह भीमगढ छपारा की 28 वर्षीय महिला, सारसडोल की 26 वर्षीय महिला, सिवनी नगरीय क्षेत्र बारापत्थर का 73 वर्षीय पुरूष, शहीद वार्ड का 38 वर्षीय पुरूष, महामाया वार्ड सिवनी का 50 वर्षीय पुरूष, छिन्दवाडा चौक का 50 वर्षीय पुरूष, लूघरवाडा का 28 वर्षीय पुरूष तथा द्वारका नगर सिवनी का 48 वर्षीय पुरूष्, भैरोगंज का 57 वर्षीय पुरूष, गांधी वार्ड का 47 वर्षीय पुरूष तथा कटंगी नाका का 30 वर्षीय पुरूष पॉजीटिव पाये गये।  

वही विगत दिवस 11 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 16002 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 533 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 

346  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 181 एक्टिव केस हैं।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment