BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्रक में 23 मवेशी ले जा रहे 4 आरोपियों को किया अंजनिया पुलिस ने गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 9, 2020

ट्रक में 23 मवेशी ले जा रहे 4 आरोपियों को किया अंजनिया पुलिस ने गिरफ्तार



रेवांचल टाइम्स अंजनियां |आज दिनांक 09/09/20 को सुबह करीब 09/30 बजे अंजनिया बायपास पर अंजनिया पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला के निर्देशन में वाहन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 MD 5328 पर संदेह हुआ पूछताछ पर चालक ने उक्त ट्रक मे मवेशी भैंस व पड़ा होना बताया । देखने पर ट्रक में भैंस व पड़ा को क्रूरता पूर्वक ठूँस-ठूँस कर भरा गया था।जिसमें 23 नग पड़ा व भैंस भरे थे। जिन्हें जप्त कर सुरक्षार्थ कांजीहौस भेजा गया व आरोपी अजय पटेल नि.मुंगेली(छग),आकाश मोदेकर नि.नागपुर,छोटेलाल केवट नि.मुंगेली(छग) व सुशील सर्वे नि.नागपुर को गिरफ्तार कर 11(घ)पशु क्रूरता अधिनियम व 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में उनि दुर्गा प्रसाद नगपुरे, आर. इसरार, आर. रामप्रसाद नेताम, आर. अशोक सैनिक पुरूषोंत्तम पटेल  का योगदान रहा।

रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ खबर
Vastu Tips: घर पर मौजूद वास्तुदोष का इस तरह से कर सकते हैं पहचान

No comments:

Post a Comment