रेवांचल टाइम्स बालाघाट। लांजी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 निमटोला के वार्ड वासियों द्वारा बताया गया है कि जून 2020 के बाद से नालियों की सफाई नगर परिषद लांजी द्वारा नहीं करवाई गई है वही पवन स्क्रीन प्रिंटर के पास मुख्य मार्ग के दोनों छोर पर नाली निर्माण के समय का बलमा रख दिया गया है और उसके बाद से नगर परिषद द्वारा सफाई की अनदेखी की जा रही है इस संबंध में पार्षद पति महेंद्र सोनवाने द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत करने की बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया जाना स्वास्थ्य से खिलवाड़ एवं दुर्घटनाओं की संभावना के रूप में जनहानि के तौर पर सामने आ सकता है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment