BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का कहर जारी जिले में फिर मिले 14 कोरोना पॉजिटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 7, 2020

कोरोना का कहर जारी जिले में फिर मिले 14 कोरोना पॉजिटिव



रेवांचल टाइम्स सिवनी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज का 59 वर्षीय पुरुष, जनता नगर की 31 वर्षीय महिला,किदवई वार्ड का 40 वर्षीय पुरूष, सिंधी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, मंगलीपेठ का 61 वर्षीय पुरुष,आजाद वार्ड का 24 वर्षीय पुरुष, आर्चीपुरम का 50 वर्षीय पुरुष, अकबर वार्ड का 68 वर्षीय पुरुष तथा गंगानगर मरझोर की 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं 11 का 37 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम जवारकाठी का 32 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखण्ड के ग्राम ख़िरखिरी का 29 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा घंसौर का 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12887 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 76 एक्टिव केस है।

अखिलेश बंदेवार कै साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment