BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कदम, मृतक के परिवार को दी गई 103651 की सहयोग राशि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 16, 2020

वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कदम, मृतक के परिवार को दी गई 103651 की सहयोग राशि



रेवांचल टाइम्स - जिले के विकास खंड नारायणगंज जबलपुर मध्यवृत्त अंतर्गत मंडला व जबलपुर जिले के वर्ष 2005 की वनरक्षक बैच ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए सहयोग कार्य किया है। गौरतलब है कि दिनाँक 02 सितंबर 2020 को मंडला-निवास रोड पर निवास बंजारी घाट के पास 2005 बैच के वनरक्षक दिनेश सैयाम पिता बी एस सैयाम निवासी राजीव कालोनी मंडला का वाहन दुर्घटना मे बहुत ही दुःखद अंत हो गया था। वनरक्षक दिनेश सैयाम वर्तमान में पश्चिम सा. वनमंडल मंडला के काल्पी परिक्षेत्र में विशेष कर्तव्य के रूप में कार्यरत थे।
       उनके इस आकस्मिक दुःखद निधन से उनके बैचमेट साथियों को बहुत गहरा आघात पहुँचा है। इसी दुःख को महसूस करते हुए वर्ष 2005 बैच के सभी वनरक्षक साथी एवं वन विभाग से अन्य विभाग में जा चुके अधिकारी/कर्मचारी साथियों ने दिनेश सैयाम के परिवार को सहयोग राशि इकट्ठा कर देने का फैसला लिया और  दिनाँक 13 सितंबर 2020 को दिनेश सैयाम के दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित होकर कुल जमा राशि 103651 रुपये नगद पूरे परिवार के समक्ष दिनेश सैयाम की पत्नी श्रीमती चित्रलेखा सैयाम को दिया गया। जो कि उनके परिवार व बच्चे को जरूरत में काम आ सके।
        इस दौरान उपस्थित रहे पश्चिम सा. मंडला श्याम खंडाते, विनोद कुलस्ते, सुमेर सिंह वरकड़े, मानिक तेकाम, नर्मदा तेकाम, शाहमेन भवेदी, संगीता उइके, पूर्व सा. मंडला लोकेश उइके, शिवकुमार उइके, बारेलाल नरेटी,  रूपकली उइके, अनीता उइके, गीता उइके, नरेश्वरी धुर्वे, उत्पादन वनमंडल मंडला  जितेंद्र सरियाम, ज्योति खंडाते एवं पुनिया कुलस्ते उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment